फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp leader name came in illegal mining

खनन के खेल में आया भाजपा नेता का नाम, खलबली मची और मुद्दा भी गरमाया

Tue, 15 Jan 2019 09:11 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Jan 2019 09:11 AM IST
विज्ञापन
bjp leader name came in illegal mining
डेमो
एक ओर जहां अवैध बालू खनन को लेकर सीबीआई कई स्थानों पर छापे डाल रही है। वहीं दूसरी ओर चित्रकूट जिले में कुछ राजनीतिक दल के नेताओं के संरक्षण में अवैध बालू खनन का कारोबार चल रहा है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्र में नदी किनारे हो रहे अवैध खनन में आधा दर्जन युवक पकड़े गए, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष) जय विजय सिंह के पुत्र और भतीजे को भी पकड़ा गया। जिससे अवैध खनन कराने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन


इन चचेरे भाइयों का नाम अवैध खनन में सामने आने पर विपक्षियों को बयानबाजी का मौका मिला है। इस मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोपों को एकदम गलत बताया है। कहा कि साजिशन नाम लिखाया गया है। जिसकी जांच कराने से सच्चाई सामने आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाम सामने आने पर चर्चा का बाजार गर्म है

पहाड़ी क्षेत्र के देवल और कलवारा गांव में मंदाकिनी नदी किनारे अवैध खनन की सूचना पर रविवार को राजापुर एसडीएम अश्वनी पांडेय, जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।

टीम ने एक ट्रैक्टर चालक रामपुर कलवारा निवासी भालेंद्र पुत्र जयनारायण से पूछतांछ के आधार पर चार युवकों के नाम बताए गए। जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जय विजय सिंह के पुत्र अजय सिंह और भतीजे रामलखन पुत्र रणविजय का नाम भी सामने आया।

इनके खिलाफ अवैध खनन का मुकदमा पहाड़ी थाने में दर्ज किया गया है। चचेरे भाइयों के नाम सामने आने पर चर्चा का बाजार गर्म है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि राजनीतिक दलों के नेताओं के सरंक्षण में जिले में कई स्थानों पर अवैध खनन का कार्य चल रहा है। सही कार्यवाही की जाए तो कई नाम उजागर हो सकते हैं।

 

फंसाने और बदला लेने के लिए यह काम किया गया है- भाजपा नेता

जिला खनिज अधिकारी मिथलेश पांडेय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के बताए नाम के अनुसार अवैध खनन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि सत्ताधारी दल के नेताओं के नाम अवैध खनन में सामने आने से सच्चाई भी लोगों को पता चल गई कि किस तरह भाजपाई दबाव बनाकर अवैध खनन कराते हैं और सपाइयों को बदनाम करते हैं।


भाजपा जिलाध्यक्ष/विधायक चंद्रिका उपाध्याय का कहना कि अवैध खनन में किसी का भी नाम सामने आए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। जयविजय सिंह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं उनके प्रतिनिधि नहीं हैं। उनका पुत्र अजय नौकरी करता है। उनका परिवार अब गांव में नहीं रहता। घटना के दिन भी वह गांव में नहीं था। मौके पर पकड़े गए ट्रैक्टर चालक के परिजनों से जयविजय के परिवार से दुश्मनी है।

आरोपी को अवैध खनन और अन्य गैरकानूनी काम करने पर जयविजय सिंह ने ही पुलिस शिकायत कर पकड़वाया था इसीलिए उन्हें फंसाने और बदला लेने के लिए यह काम किया गया है। भतीजे के नामजद होने पर कहा कि उनसे भाजपा नेता के परिजनों का कोई लेना देना नहीं है। पुलिस जांच में पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed