{"_id":"5e763ad98ebc3e72bb688352","slug":"bjp-leader-accused-of-misdeed-with-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली अश्लील फोटो वायरल करने की देते थे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, बोली अश्लील फोटो वायरल करने की देते थे धमकी
Sat, 21 Mar 2020 09:37 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
हरदोई के शाहाबाद कस्बा निवासी एक युवती ने भाजपा नेता व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नगर अध्यक्ष व उसके दो साथियों ने दुष्कर्म किया फिर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।
पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कस्बा निवासी युवती ने बताया कि उसके चाचा की संजय नाम के एक व्यक्ति से दोस्ती थी। आरोपी खुद को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का नगर अध्यक्ष बताता था।

Trending Videos
वह भी उसे जानती थी। 20 जनवरी को वह घर से कोचिंग जा रही थी। रास्ते में बाइक से जा रहे संजय ने उसे रोक लिया और कोचिंग छोड़ने की बात कह बाइक पर बैठा लिया। संजय उसे घर ले गया, वहां चंदन व पवन नाम के दो युवक पहले से मौजूद थे। आरोप लगाया कि दरवाजा बंद कर तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस दौरान संजय ने उसके फोटो खींच लिए और धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। आरोपियों ने कई बार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया। काफी परेशान होने पर एक मार्च को उसने परिजनों को पूरी बात बताई।
इसका पता चलने पर संजय ने उसकी फोटो चस्पा कर विवाह संबंधी फर्जी स्टांप पेपर बनवा लिया। आरोपी ने उससे दस लाख रुपये की मांग भी की। कोतवाल महेश चंद्र पांडे ने बताया आरोपी संजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दोनों आरोपियों की तलाश करने के साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।