फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp

पहले बांटेंगे मिठाई, फिर करेंगे ‘सफाई’

Tue, 31 Mar 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 31 Mar 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
bjp
भाजपा में अभी तक लोगों को जोड़ने का अभियान चल रहा था, अब जल्द ही तोड़ने का काम शुरू होगा। नहीं भाई हम गुटबाजी की बात नहीं कर रहे हैं, दरअसल पार्टी सदस्यता का रिकार्ड बनाने के बाद घर-घर जाकर अपने सदस्यों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन


इसमें जो सदस्य असामाजिक और अपराधी प्रवृत्ति के पाए जाएंगे उनकी सदस्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी जाएगी। इस अभियान के बाद कम हुए सदस्यों की भरपाई कैसे होगी, इस बारे में पार्टी ने अभी तक कुछ सोचा नहीं है। सदस्य बनाने का अभियान 31 मार्च को समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर दावा किया कि, वह पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी बन गई है, जिसकी सदस्य संख्या विश्व में सबसे अधिक है। इसी तरह के रिकार्ड का दावा एक दो दिन के अंतराल में प्रदेश और जिला इकाइयों की ओर से भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सदस्य संख्या बढ़ाने के साथ साथ ही अपनी छवि का भी ध्यान रखना चाहती है। ऐसे में पार्टी पहले रिकार्ड कायम करने का डंका पीटेगी, फिर धीरे से ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाएगी, जिनका ट्रैक रिकार्ड सही नहीं है। कानपुर जिला इकाई की बात की जाए तो यहां पर कुल सात लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

जो सदस्य फार्म भरकर बने हैं, उनकी सदस्य संख्या करीब डेढ़ लाख है, आॅनलाइन सदस्य संख्या का आंकड़ा 31 मार्च के बाद पता चलेगा। सोमवार को देर शाम तक सदस्यों के फार्म भरने और जमा करने का सिलसिला जारी रहा।


अभी हम अपने लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हैं। क्योंकि सब कुछ आन लाइन हो रहा है, ऐसे में यह  पता लगाना मुश्किल हैं, कि जो पार्टी से जुड़ रहे हैं, वे कैसे हैँ। इसलिए इसकी जांच पड़ताल के लिए केंद्रीय इकाई से निर्देश आएगा, सूची आएगी। उसी के आधार पर जांच पड़ताल की जाएगी।


-सुरेंद्र मैथानी महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed