फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp

भाजपा के आंकड़ों का खेल, कांग्रेसी रहे झेल

Mon, 30 Mar 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 30 Mar 2015 03:03 AM IST
विज्ञापन
bjp
भाजपा का सदस्यता अभियान पूरा होने में सिर्फ दो दिन बाकी है, इसके साथ ही सदस्यों का आंकड़ा पूरा करने का खेल भी उजागर होने लगा है। इस खेल के शिकार सबसे ज्यादा कांग्रेसी हो रहे हैं। अब तक करीब छह कांग्रेसियों के पास भाजपा का सदस्य बनने का मैसेज आ चुका है।
विज्ञापन


कांग्रेस पदाधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है। कहा है कि यह पार्टी और उसके सदस्यों का अपमान है। इसके खिलाफ जल्द एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। कुछ समय पहले कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष और प्रदेश महासचिव महेश दीक्षित के पास भाजपा का सदस्य बनने के लिए मैसेज आया था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से छापा था। कांग्रेसियों ने तब इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया। लेकिन तब से एक के बाद एक कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के पास भाजपा का सदस्य बनने का मैसेज आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात तब बिगड़ गई, जब पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शंकरदत्त मिश्र के पास भी इस तरह का दो बार मैसेज आया। अब पार्टी ने तय किया है कि भाजपा की इस साजिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

शहर उपाध्यक्ष रतनलाल आनंद, शहर इकाई महासचिव विजय त्रिवेदी ने तिलक हाल आकर बताया कि उनके मोबाइल पर भी भाजपा का सदस्य बनने का मैसेज आया है। इसी तरह कई और लोगों ने शिकायत की है। मेरे पास भी दो बार भाजपा सदस्य बनने का मैसेज आया है। यह हम सभी और हमारी पार्टी की मानहानि हैं। हम इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रहे हैं।


- शंकरदत्त मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस


भाजपा की महानगर और क्षेत्रीय इकाई 31 मार्च तक सदस्यता लक्ष्य हासिल करने को जी जान से जुटी है। पार्टी पदाधिकारी इस बात से अनजान हैं कि किसके पास मैसेज जा रहा है। भाजपा की सदस्यता वही ग्रहण कर सकता है, जो दिए गए नंबर पर मिसकॉल देगा। कांग्रेस के लोग जो भी कह रहे हैं, उसमें कोई दम नहीं है।

- सुरेंद्र मैथानी, महानगर अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed