फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp high tech gurumantra

अध्यक्ष से गुरुमंत्र लेकर हाईटेक हो रहे भाजपाई

Tue, 27 Dec 2016 04:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Dec 2016 04:50 PM IST
विज्ञापन
bjp high tech gurumantra
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य से गुरुमंत्र लेते भाजपाई नेता
इन दिनों प्रदेशभर के भाजपाई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को भी अपना आइडियल मान रहे हैं। भाजपाईयों ने प्रदेश अध्यक्ष की तर्ज पर तमाम विधानसभा क्षेत्रों में हाईटेक तरीके से चुनाव प्राचार प्रसार शुरू किया है। 
विज्ञापन


संभावित उम्मीदवारों ने सोशल नेटवर्किंग के साथ-साथ खुद की मोबाइल एप भी तैयार करवा ली है। इसके जरिए वह आम लोगों से जुड़ने की कोशिश में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य के संसदीय क्षेत्र फूलपुर से ही विधानसभा के लिए टिकट की दावेदारी कर रहे कुलदीप पांडे ऐसे नेताओं में शुमार हैं।
विज्ञापन


 

लोगों से सीधे संवाद करने के लिए लॉन्च किया मोबाइल एप

bjp high tech gurumantra
मोबाइल एप लॉन्च करते हुए भाजपा नेता कुलदीप पांडे
इन्होंने अपना मोबाइल एप लॉन्च कर सीधे आम लोगों से जुड़ने की मुहिम शुरू की है। वह बताते हैं कि इसके जरिए तमाम युवा उन तक अपनी समस्याएं पहुंचा रहे हैं, जिसके निस्तारण के लिए वह हर संभव कोशिश करते हैं।

इसी तरह देवरिया के बरहज विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवारी कर रहे रजनीश उपाध्याय ने भी अपना हाईटेक प्रचार-प्रसार शुरू किया है। वह फेसबुक पर रोजाना एक घंटे लाइव होकर लोगों से सीधा संवाद करते हैं।

हाईटेक प्रचार-प्रसार के मामले में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धर्मेंद्र ओझा खूब आगे हैं। उन्होंने कुशीनगर में फेसबुक लाइव और फेसबुक संवाद का प्रोग्राम कुशीनगर के लोगों के लिए शुरू किया है। धर्मेंद्र विहिप(विश्व हिंदू परिषद) के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक रहे दिंवगत अशोक सिंघल के बेहद करीबियों में भी शुमार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed