फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP government's foreign policy failed, country weakened: Beria

भाजपा सरकार की विदेश नीति असफल, देश हुआ कमजोर : बेरिया

Tue, 10 Mar 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
BJP government's foreign policy failed, country weakened: Beria
कार्यकर्ताओं से संवाद करते पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया। संवाद
रसूलाबाद। भाजपा सरकार की विदेश नीति असफल है। देश कमजोर हुआ है। अमेरिका के इशारे पर भारत काम कर रहा है। ये बातें सोमवार दोपहर को रसूलाबाद पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कार्यकर्ताओं से कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने सपा के पूर्व विधानसभा महासचिव आलोक बाजपेई के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कहा कि दुनिया का 45 फीसदी तेल होर्मूज रास्ते से आता है। अब इस रास्ते को ईरान ने बंद कर दिया है। अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल लेना बंद कर दिया था। अब अमेरिका 30 दिन के लिए रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे रहा है। आखिर देश को आदेश देने वाला अमेरिका कौन होता है।
विज्ञापन

इस तरह से अमेरिका की बयानबाजी भारत का अपमान है। ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर सरकार की ओर से शोक में कुछ नहीं कहा गया। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के बुलावे पर अभ्यास के लिए आए ईरान के जहाज को अमेरिका ने मार गिराया। इसपर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश व देश की जनता सब जान रही है कि किस प्रकार से देश की साख के साथ खिलवाड़ किया गया। यहां आलोक बाजपेयी, चंद्रशेखर अवस्थी, ग्राम प्रधान भूरा बेरिया, सेक्टर प्रभारी ललित कमल, संतोष, अमन सैनी, मुमताज अहमद, अनुज यादव, राजेश, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed