फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP government minister said Congress amended Citizenship Act thrice

भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया बोले कांग्रेस ने नागरिकता अधिनयम में तीन बार किया संशोधन

Sun, 12 Jan 2020 05:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 12 Jan 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
BJP government minister said Congress amended Citizenship Act thrice
सीएए और एनआरसी के समर्थन में उमड़ा जन सैलाब - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता अधिनियम में संशोधन पर हतनी हाय तौबा क्यों, संशोधन कोई पहली बार नहीं हुआ है। कांग्रेस ने इसमें तीन बार संशोधन किया, अब मोदी ने कर दिया तो विपक्ष बिलबिला रहा है। कांग्रेस और उनके पिछलग्गू दलों को पीड़ा इसलिए हो रही है क्योंकि वे 70 सात में वह नहीं कर पाए जो नरेंद्र मोदी ने कर दिया। ये बात नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आयोजित जनसभा में अनूसचित जाति आयोग के अध्यक्ष और सांसद रामशंकर कठेरिया ने कही। सभा के बाद जीआईसी तालाब से शहर से होते हुए टिक्सी मंदिर तक शांतिमार्च निकाला गया। 
विज्ञापन


शहर के जीआईसी मैदान पर हुई सभा में रामशंकर कठेरिया ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 11 में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर स्पष्ट लिखा है कि पाकिस्तान मेें अल्पसंख्यकों का धार्मिक आधार पर उत्पीड़न हो तो कानून में बदलाव कर उन्हें नागरिकता दी जाए। भाजपा ने कुछ नया नहीं किया है। देश के बंटवारे के समय गांधीजी ने भी यही कहा था। कठेरिया ने कहा कि नागरिका संशोधन बिल में पहले पंडित जवाहर लाल नेहरू, फिर इंदिरा गांधी इसके बाद मनमोहन सिंह ने अपनी सरकार में संशोधन किया था।
विज्ञापन

कांग्रेस ने केवल पाकिस्तान, उनसे कटकर बने बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिंदुओं को ही नागरिका देने का प्रवधान किया था। भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार ने बौद्ध, पारसी, सिखों के लिए भी नागरिकता देने का प्रावधान कर दिया है। नागरिकता उन्हीं को मिलेगी जो 2014 के पहले भारत आ गए थे। कठेरिया ने कहा कि बंटवारे के समय पाकिस्तान में 23 और पूर्व पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) में 27 फीसदी हिंदू थे। पाकिस्तान में अब तीन और बांग्लादेश में सात फीसदी रह गए हैं।

पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ सीसीए का विरोध करने वाले बताएं दोनों देशों के बीस-बीस फीसदी हिंदू कहां गए? विपक्ष बताए, ननकाना साहिब में क्या हुआ? सीएए में केवल पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का प्रावधान है, इसमें भारत में रहने वाले किसी भी जाति और धर्म के व्यक्ति की नागरिकता या किसी के मौलिक अधिकार को कोई खतरा नहीं है। भारत विदेशियों को नागरिकता न देता तो सोनिया गांधी को कैसे मिलती।

 

कठेरिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि बाबा साहेब का फोटो लगाकर ढोंग करने वाले कांग्रेस ने उन्हें दो बार लोकसभा चुनाव में हरवाया। बाबा साहब को भारत रत्न तक नहीं दिया। जगजीवनराम के जरिये अनुसूचित जाति के वोट लिए, बाद मेें उन्हें ही किनारे कर दिया। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने का कानून में नहीं है। इसमें देश के नागरिकों की नागरिकता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियों को देखकर विपक्षी पार्टियों में खलबली बची है।

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से 370 हटाया, राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया। अब विपक्षी दलों के पास चुनावी मुद्दा नहीं बचा तो बौखला गए हैं। जनता को गुमराह कर रहे हैं। देश के बंटवारे में जिन्ना और कांग्रेस का हाथ रहा। यह बंटवारा धार्मिक आधार पर हुआ। बंटवारे के समय ही समझौता हुआ था कि पाकिस्तान के रहने वाले हिंदुओं की पूरी सुरक्षा होगी परंतु सुरक्षा की बात छोड़ो जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया, अत्याचार किए गए। मजबूर होकर उन्हें भारत आना पड़ा।

ऐसे लोगों को ही नागरिकता के लिए सीएए में बदलाव किया गया है। मंत्री ने सभा में आए लोगों से अपने मोहल्ले और गांव में लोगों को सीएए के बारे में बताने की अपील भी की। सभा में सह विभाग प्रचारक गिरीश चंद्र पांडेय, श्रीकृष्ण वर्मा, सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय प्रताप धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव महेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, सीपू चौधरी, अरुण गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधू तोमर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अध्यक्ष विरला शाक्य, विवेक रंजन गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे, अरविंद दीक्षित, रामकुमार दीक्षित, सागर दुबे, हरिनारायण वाजपेयी, हैपी जैन, विकास भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed