फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP fields two candidates from the city for the Rajya Sabha.

Kanpur News: भाजपा ने राज्यसभा के लिए शहर से उतारे दो उम्मीदवार

Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
BJP fields two candidates from the city for the Rajya Sabha.
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। इनमें कानपुर से पहली बार दो प्रत्याशी हैं। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल और संगठन से लंबे समय से जुड़े गोपी कृष्ण पांडेय को उम्मीदवार बनाया गया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्तूबर को मतदान होना है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि 2024 के लोकसभा चुनाव और उससे पहले हुए विधानसभा चुनाव में घटी सीटों की भरपाई के लिए पार्टी आलाकमान ने बिसात बिछाई है। इसके साथ ही पीडीए के जवाब में भाजपा की तरफ से कानपुर के साथ ही कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में भी सवर्णों और दलितों को साधने की कोशिश माना जा रहा है। घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों उम्मीदवारों के घर जाकर स्वागत किया। इन दो उम्मीदवारों के साथ ही तीसरी श्रुति गंगवार को भी कानपुर से जुड़ाव है। श्रुति की बर्रा में ससुराल है।
विज्ञापन


प्रकाश पाल ... संघ के तहसील प्रचारक से राज्यसभा उम्मीदवार तक
बर्रा निवासी प्रकाश पाल ने वर्ष 1992 में संघ के तहसील प्रचारक के दायित्व से अपना सामाजिक और संगठनात्मक सफर शुरू किया था। संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने के बाद उन्हें कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया। पिछले महीने ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी पहचान भाजपा के पिछड़ा वर्ग संगठन में सक्रिय नेता के रूप में है। उनकी पत्नी नीतू पाल और दो बच्चे दिव्या व अशुमेंद्र हैं। पाल समाज की राजनीतिक भागीदारी को देखते हुए भी उनका नाम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में पाल समाज का प्रभाव है और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इस समुदाय के मतदाता चुनावी समीकरणों में भूमिका निभाते हैं। उनका कहना है कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसे बखूबी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपी कृष्ण पांडेय... बाल स्वयं सेवक से लेकर गुजरात तक संगठन के काम से जुड़े
बारादेवी चौराहे के पास रहने वाले गोपी कृष्ण पांडेय लंबे समय से भाजपा-संघ की गतिविधियों से जुड़े हैं। बाल स्वयं सेवक से शुरुआत करने के बाद हिंदू जागरण मंच में प्रदेश उपाध्यक्ष, बजरंग दल के जिला सह-संयोजक, हिंदू जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बखूबी संभाल चुके हैं। उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहने के साथ ही गुजरात में भी भाजपा और संघ के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े रहे हैं। पेशे से किसान गोपी कृष्ण पांडेय के परिवार में पत्नी मंजू पांडेय, बेटा ऋषभ पांडेय और बेटी निवेदिता हैं। उनका बेटा और बहू बेल्जियम में नौकरी करते हैं जबकि बेटी का विवाह नोएडा में हुआ है।


इनसेट
मोदी के साथ गोपी कृष्ण ने देखी थी गदर
भाजपा नेता प्रमोद अग्रहरि बॉर्डर ने बताया कि गोपी कृष्ण पांडेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संगठन में संघर्ष के दौर के साथी रहे हैं। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी कानपुर आए थे तब वह दो दिन गोपी कृष्ण पांडेय के घर में रुके थे। इसी दौरान दोनों ने जूही स्थित लाल पैलेस में फिल्म गदर देखी थी। इसके कुछ समय बाद नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने और गोपी कृष्ण पांडेय वहां भी संगठन के काम से जुड़े रहे। राज्यसभा प्रत्याशी के रूप में उनके नाम की घोषणा के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी का माहौल है।



बर्रा-दो में श्रुति गंगवार की ससुराल
बरेली निवासी और झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के बेटी श्रुति की ससुराल बर्रा-दो में बाबा भोलेश्वर धाम मंदिर के पास है। आईआईटियन श्रुति के पति सुबोध सचान की दिल्ली में इंडस्ट्री है। सुबोध के पिता सत्यनारायण सचान मूलरूप से घाटमपुर निवासी हैं। इनके अलावा धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, विद्यासागर सोनकर, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान को भी राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।



ईश्वर चंद गुप्ता, प्रेममनोहर भी रहे भाजपा से राज्यसभा सदस्य
भाजपा इससे पहले तिलकनगर निवासी ईश्वर चंद्र गुप्ता और स्वरूपनगर निवासी प्रेम मनोहर को राज्यसभा भेज चुकी है। इनके अलावा राज्यसभा सदस्य रहे चौधरी हरमोहन सिंह, राजीव शुक्ला भी कानपुर निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed