फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp candidate filed nomination for election 2019

भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने शक्ति प्रदर्शन के बाद दोबारा नामांकन किया दाखिल, नजर आए ये चेहरे

Wed, 10 Apr 2019 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 10 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bjp candidate filed nomination for election 2019
दोबारा नामांकन के लिए जाते भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर महानगर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी ने मंगलवार को दलबल के साथ जुलूस निकालकर दोबारा नामांकन किया। घंटाघर से शुरू होकर चेतना चौराहे तक पहुंचे जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपाई और समर्थक मौजूद रहे। प्रत्याशी और भाजपाइयों में जोश भरने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र रथ पर सवार हुए।
विज्ञापन


उनके साथ कैबिनेट मंत्री सतीश महाना, अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले, बिठूर विधायक अभिजीत सांगा भी मौजूद रहे। सुबह करीब 10:30 बजे से भाजपाई और पचौरी समर्थक घंटाघर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर पर जुटने शुरू हो गए। करीब 11 बजे तक यहां लोगों की अच्छीखासी भीड़ जमा हो गई। मोदी है तो मुमकिन है, पचौरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे भाजपाइयों का जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन


 

नामांकन जुलूस में धूप ने हाल किया बेहाल

जुलूस घंटाघर से बादशाहीनाका, मूलगंज, परेड, बड़ा चौराहा होते हुए चेतना चौराहा पहुंचा। इसमें काफी संख्या में बस, कार और दोपहिया वाहनों के अलावा पैदल भी लोग शामिल हुए। चिलचिलाती धूप में निकले जुलूस में पुरुषों के साथ महिलाओं की संख्या भी अच्छी रही।

धूप से बचने के लिए महिला नेत्रियों महापौर प्रमिला पांडेय और नीलिमा कटियार साफा बांधे नजर आईं। जुलूस के बाद भी लोग जिला मुख्यालय से लेकर चेतना चौराहे तक डटे रहे। नामांकन होने के बाद जब प्रत्याशी पचौरी लौटे तो फिर से लोगों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed