{"_id":"5a3f81474f1c1bf61b8b4d26","slug":"bjp-candidate-ajit-pal-win-sikandra-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के नतीजे : अजय पाल बने 'सिकंदरा के नये सिकंदर', 14 हजार वाेटाें के अंतर से जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के नतीजे : अजय पाल बने 'सिकंदरा के नये सिकंदर', 14 हजार वाेटाें के अंतर से जीते
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 24 Dec 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
अजीत पाल सिकंदरा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकन्दरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। पार्टी के प्रत्याशी अजीत पाल ने समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को 14 हजार वोटों से मात दी है। उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा कार्याकरतामें गजब का जाेश देखने काे मिला।
बीजेपी उम्मीदवार अजीत पाल सिंह केमिकल इंजीनियर हैं। शपथ पत्र के अनुसार, उनके पास से 19 लाख 65,522 रुपए की चल और 1 करोड़ 15 लाख रुपए की अचल संपत्ति है। सिकंदरा से बीजेपी के मथुरा पाल विजयी हुए थे। उनके असामयिक निधन के बाद यह सीट रिक्त चल रही थी। उपचुनाव में यहां से उनके बेटे काे टिकट दी गई थी।
बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाए रखी लेकिन आठवें दौर में सपा ने इस बढ़त को कम करते हुए 1300 तक पहुंचा दिया था। इसके बाद दसवें दौर के बाद ये अंतर फिर बढ़ने लगा और अब 24वें दौर की मतगणना के बाद बीजेपी प्रत्याशी 11716 वोट से सपा से आगे चले गए।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय तीसरे स्थान पर रहे। 24वें दौर के बाद अजीत पाल को 63898 मत हासिल हुए हैं। सपा प्रत्याशी को 52182, कांग्रेस के प्रभाकर को 16885 वोट मिले। दसवें राउंड के बाद तकनीकी कारणों से मतगणना थोड़ी देर के लिए रुकी।
इसके बाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन उन्हें मतगणना स्थल पर प्रवेश नहीं दे रहा है। वहीं ईवीएम के लॉक को लेकर भी इन्होंने आरोप लगाए। दसवें दौर के बाद अजीत पाल को 24823 मत हासिल हुए। वहीं सपा प्रत्याशी को 23011, कांग्रेस के प्रभाकर को 5279 और निर्दलीय बउवा को 3144 वोट मिले।