फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP candidate Ajit Pal lead in Sikandra Vidhan Sabha by election

उपचुनाव के नतीजे: आज तय हो जाएगा काैन बनेगा 'सिकंदरा का सिकंदर'

Sun, 24 Dec 2017 03:35 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 24 Dec 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Ajit Pal lead in Sikandra Vidhan Sabha by election
डेमो पिक
भाजपा के विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद खाली हुई कानपुर देहात की सिकंदरा सीट पर हुये उपचुनाव के नतीजे रव‌िवार को आ रहे हैं । आज ही ये तय हो जाएगा कि 'सिकन्दरा का सिकन्दर' कौन बनेगा।यहां 21 दिसंबर को उपचुनाव कराया गया था जिसमें करीब 53 फीसदी मतदान हुआ था। 
विज्ञापन


बीजेपी विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद  21 दिसंबर को कानपुर देहात की स‌िकंदरा सीट पर उपचुनाव कराया गया था। पहले चरण में बीजेपी के अजीत पाल सपा की सीमा सचान से 901 वोट से आगे। पहले चरण में बीजेपी के अजीत पाल को 2812 ,सपा की सीमा सचान को 1911,कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय को 162 मत मिले। 

विज्ञापन


दूसरे चरण में बीजेपी के अजीत पाल सपा की सीमा सचान से 2588 वोट से आगे। दूसरे चरण में बीजेपी के अजीत पाल को 6019 ,सपा की सीमा सचान को 3431कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय को 489 मत मिले। चार राउंड की काउंटिंग तक बीजेपी के अजीतपाल को 11271 वोट मिले, जबकि सपा कैंडिडेट को 8032 वोट मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिकंदरा विधानसभा उप चुनाव की मतगणना चल रही है। चार घंटों के बाद नतीजे सामने आने की उम्मीद है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों की वजह से मीडिया को दूर रखा गया है। भाजपा प्रत्याशी अजित पाल सपा की उम्मीदवार सीमा सचान से आगे चल रही हैं। बीजेपी ने मृतक मथुरा प्रसाद के बेटे अजीत पाल सिंह को उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है। जबकि समाजवादी पार्टी की तरफ से सीमा सचान और कांग्रेस के टिकट पर प्रभाकर ने चुनाव लड़ा है। 


तीसरे राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल 11271 वोटों के साथ बड़ी बढ़त बना चुके हैं। सपा उम्मीदवार सीमा सचान 8025 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार बउवा त्रिवेदी 2802 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय को महज 979 वोट मिलें हैं। 172 लाेगाें ने नोटा बटन दबाया है।

पांचवें राउंड की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी अजीत पाल 13758 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं सपा उम्मीदवार सीमा सचान 9968 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार बउवा त्रिवेदी 2884 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय को महज 1665 वोट मिलें हैं, जबकि नोटा पर 226 लोगों ने बटन दबाया। 

सिकंदरा सीट के लिए चल रही काउंटिंग में 19,879 वोटों के साथ बीजेपी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। वहीं, 18,560 वोटों के साथ सपा के उम्मीदवार दूसरे नंबर पर और  3,943 वोटों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। 


सिकन्दरा विधानसभा उपचुनाव में 24वे चरण की मतगणना समाप्त। 24वे चरण में बीजेपी के अजीत पाल सपा की सीमा सचान से 10916 वोट से आगे। 24वे चरण में बीजेपी के अजीत पाल को 63098 सपा की सीमा सचान को 52182 कांग्रेस के प्रभाकर पांडेय 16885 को मत मिले हैं। भाजपा के अजीत पाल लगभग 14000 वाेटाें के अंतर से व‌िजयी घाेष‌ित हुये हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed