फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BJP booth president was murdered by poisoning his tea in kanpur

BJP नेता का मर्डर: बेवफा बीवी ने पति को ऐसे मारा, फिर प्रेमी और खुद को बचाने के लिए ननद के घर जाकर किया ये काम

Sat, 02 Dec 2023 09:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 02 Dec 2023 09:38 AM IST
सार

कानपुर में बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की संदिग्ध मौत मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। बीजेपी के बूथ अध्यक्ष ने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि चाय में जहर देकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बीजेपी नेता की पत्नी और कौशांबी निवासी उसके प्रेमी को हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस मामले का जल्द खुलासा कर सकती है।

विज्ञापन
BJP booth president was murdered by poisoning his tea in kanpur
कानपुर में भाजपा नेता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के गोविंदनगर निवासी बीजेपी के बूथ अध्यक्ष मुकेश नारंग की मौत के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मुकेश नारंग ने सुसाइड नहीं किया था। उन्हें चाय में जहर देकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस ने मामले में पत्नी और कौशांबी निवासी उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले का जल्द ही खुलासा करेगी।
विज्ञापन


बीते 25 नवंबर की रात रात मुकेश नारंग (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनके शव के पास सल्फास की खाली शीशी मिली थी। घटना के वक्त उनकी पत्नी दिव्या अपने बेटे के साथ घर के सामने रहने वाली बीजेपी नेता की बहन के घर गई थी। 
विज्ञापन


बीजेपी नेता की बहन का तर्क था कि रात करीब 10 बजे भाभी दिव्या बच्चे के साथ उनके घर पहुंची थी। उस दौरान दिव्या ने मुकेश के दोस्त आने की बात बताकर यहां रुकने की बात कही थी। देर रात करीब तीन बजे दिव्या मुकेश के भांजे के साथ घर पहुंची तो मुकेश बेड के नीचे अचेत अवस्था में पड़े मिले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्रित की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अल्कोहल मिला था। वहीं जहरीला पदार्थ खाने की आशंका के चलते बिसरा सुरक्षित रखा गया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस पत्नी, बहन के परिवार के अलावा एक सरकारी कर्मचारी को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही थी। 

इस बीच पुलिस ने जब मुकेश की पत्नी दिव्या की कॉल डिटेल खंगाली तो कौशांबी निवासी संजय कुमार से अक्सर दिव्या की बात होने की बात सामने आई। जिसके बाद पुलिस ने संजय को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। 

 

पूछताछ में पता चला कि दिव्या ने ही साजिश के तहत मुकेश को चाय में जहर पिला दिया। इसके बाद दोस्त के आने का बहाना बना मुकेश की बहन के घर चली गई थी। पुलिस मुकेश की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed