फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   bjp

अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन ने भाजपा छोड़ी

Sun, 18 Apr 2021 01:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
bjp
प्रेस वार्ता करते निगरानी समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह गुड्डन। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पंचायत चुनावों में जिला पंचायत सदस्य सीट पर टिकट वितरण को लेकर जिला भाजपा संगठन में रार शुरू हो गई है। अकबरपुर सांसद के करीबी व जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति के सदस्य जितेंद्र सिंह गुड्डन ने टिकट वितरण में धांधली का आरोप लगाकर शनिवर को पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष मौजूदा अकबरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति के साथ भ्रष्टाचार में शरीक हैं।
विज्ञापन

अकबरपुर के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन ने दोपहर में अकबरपुर के प्रतिष्ठान में प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि नगर पंचायत में आवास आवंटन, शौचालय निर्माण, पौधरोपण, तालाब सुंदरीकरण, सरकारी भूमि के बैनामा आदि मामलों की जांच में धांधली उजागर होने के बाद भी जिलाध्यक्ष के संरक्षण की वजह से नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि पंचायत चुनाव में टिकट वितरण में दूसरे दलों को छोड़कर आए लोगों को तरजीह दी गई है। कहा कि ऐसे लोगों को टिकट दिया गया जो पार्टी के सदस्य तक नहीं हैं। कई बार शिकायत के बाद भी पार्टी पदाधिकारियों ने अनदेखी की तो पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। कहा कि समर्थकों समेत पार्टी की सक्रिय सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। यहां विनोद तिवारी, अशोक मिश्रा, प्रमोद मिश्रा, मनफूल यादव आदि रहे।
विज्ञापन

लगाए गए आरोप आधारहीन हैं - रंजना उपाध्याय
जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने जितेंद्र सिंह गुड्डन को बागी बताया है। कहा कि जितेंद्र सिंह के लगाए आरोप आधारहीन हैं। टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता बरती गई है। निजी स्वार्थों की पूर्ति नहीं होने पर उन्होंने यह आरोप लगाए हैं। जितेंद्र ङ्क्षसह का पार्टी विरोधी कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पार्टी से निष्कासित करने की तैयारी की भनक लगने पर इस्तीफा का कदम उठाया है। मीडिया प्रभारी विकास मिश्र ने बताया कि जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह के बीमार होने की वजह से जिला प्रभारी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकट कटने पर प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र
कानपुर देहात। परजनी जिला पंचायत सदस्य सीट से पूर्व में कुसमा देवी को भाजपा का टिकट मिला था। नामांकन करने के बाद उनका टिकट कटने पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि टिकट कटने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जिला मीडिया प्रभारी की ओर से अखबारों में परजनी का टिकट अन्य को दिए जाने की खबर आने पर जानकारी हुई। कुसमा देवी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed