फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bithoor festival: Jalota's bhajans will make the event a hit, DM inspected the preparations for the program

Bithoor festival: जलोटा के भजन बाधेंगे समां, डीएम ने कार्यक्रम की तैयारियों का किया निरीक्षण

Thu, 20 Mar 2025 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 10:40 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर महोत्सव शुभारंभ शुक्रवार को होगा। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Bithoor festival: Jalota's bhajans will make the event a hit, DM inspected the preparations for the program
बिठूर महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाना साहेब पेशवा के पराक्रम व शौर्य गाथा के साथ शुक्रवार को बिठूर महोत्सव का शुभारंभ होगा। गंगा किनारे आज शाम भजन सम्राट अनूप जलोटा के सुर सिर चढ़कर बोलेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति और प्रतियोगिताएं भी होंगी। गुरुवार को जिलाधिकारी ने आयोजन स्थल नानाराव स्मारक पार्क में तैयारियों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


यूपी व महाराष्ट्र की मिली-जुली संस्कृति व इतिहास पर आधारित बिठूर महोत्सव इस बार अलग छाप छोड़ेगा। गुरुवार को विधायक अभिजीत सिंह सांगा व जिलाधिकारी ने नानाराव स्मारक पार्क में 21 से 23 मार्च तक होने वाले महोत्सव के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को की संभावना पर विधायक, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

Bithoor festival: Jalota's bhajans will make the event a hit, DM inspected the preparations for the program
बिठूर महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल पर चित्रकारी की सराहना की। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था हरीश चंदर, सीडीओ दीक्षा जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, एडीसीपी राजेश श्रीवास्तव, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एडीसीपी वेस्ट विजेंद्र द्विवेदी व एडीसीपी महिला अपराध अमिता सिंह मौजूद रहे।

 

Bithoor festival: Jalota's bhajans will make the event a hit, DM inspected the preparations for the program
बिठूर महोत्सव की तैयारी - फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे शुभारंभ, रात आठ बजे सुनाएंगे भजन
बिठूर महोत्सव का सुबह 11 बजे शुभारंभ होगा। सबसे पहले छात्र-छात्राएं नृत्य, रंगोली, स्लोगन, कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम 4 बजे कानपुर कथक कला केंद्र की ओर से गणेश वंदना व गंगा अवतरण से संबंधित कार्यक्रम होंगे। प्रिंस डांस ग्रुप प्रभु कृष्ण व भारतीय तिरंगा से संबंधित प्रस्तुति देंगे। रमाक्षीर सागर पुणे की ओर से गोदावरी से गंगा-जमुना तक पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया जाएगा। शाम सात बजे विनोद कुमार द्विवेदी व आयुष द्विवेदी ध्रुपद गायन करेंगे। सबसे रोमांचक पद्मश्री अनूप जलोटा की भजन संध्या रात आठ बजे शुरू होगी।

 
विज्ञापन

Bithoor festival: Jalota's bhajans will make the event a hit, DM inspected the preparations for the program
बिठूर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
नाना साहेब की शौर्य गाथा का होगा गुणगान
बिठूर महोत्सव में इस बार 1857 की स्वतंत्रता क्रांति में कानपुर के आसपास के क्षेत्र का नेतृत्व करने वाले पेशवा नानाराव स्मारक पार्क, नाना साहेब के पराक्रम व शौर्य गाथा को महोत्सव के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा। यूपी व महाराष्ट्र की सांस्कृतिक और ऐतिहासिकता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। महाराष्ट्र व यूपी के छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed