फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bithoor cow slaughter case, used to supply beef with milk cans, police are searching for other accused

बिठूर गोकशी का मामला: दूध के केन से गोमांस की करते थे सप्लाई, पुलिस की जांच में हुआ खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश

Wed, 25 May 2022 09:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 09:40 AM IST
सार

बिठूर के गांव की गोशाला में गोकशी के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गो तस्कर दूध के केन से गोमांस की सप्लाई करते थे। गिरोह के कई और साथियों की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Bithoor cow slaughter case, used to supply beef with milk cans, police are searching for other accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बिठूर की गोशाला में गोकशी करने के मामले में पुलिस की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। गो तस्कर दूध के केन के जरिये गोमांस को दुकानों पर सप्लाई करते थे, जिससे वह पुलिस की पकड़ में न आ सकें। यहां तक कि  इस तरह से उन पर किसी को शक तक नहीं होता था। इसलिए अभी वह धड़ल्ले से गोकशी कर गोमांस की सप्लाई करते रहे। फरार अबरार के अलावा भी कई लोगों की तलाश में पुलिस लगी हुई है। 

विज्ञापन

बिठूर के बनी गांव में स्थित गोशाला में पुलिस ने गोकशी पकड़ी थी। मामले में सलीम व फरीद के साथ गोपालक मुकेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वैन चालक अबरार अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच में सामने आया कि सलीम की दुकान तक गोमांस दूध के केन में भरकर पहुंचाया जाता था। सप्लाई करने वाले तीन से चार लोग हैं। 

विज्ञापन

आशंका है कि कुछ दूधिये ही गोमांस भरे केन ले जाते थे। डीसीपी पश्चिम बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गिरोह में शामिल एक-एक शख्स के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दो टीमें इसको लेकर काम कर रही हैं। जल्द और गिरफ्तारियां की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed