{"_id":"5ff9f7db0f965f35206e0812","slug":"bird-flu-confirmed-kanpur-zoo-closed-for-visitors","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोरोनावायरस के खतरे के बीच कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोरोनावायरस के खतरे के बीच कानपुर में बर्ड फ्लू की दस्तक, चिड़ियाघर दर्शकों के लिए बंद
Sun, 10 Jan 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
कानपुर चिड़ियाघर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चिड़ियाघर में दो दिन में चार मुर्गों और दो तोतों की मौत के बाद बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। मृत जंगली मुर्गों की जांच रिपोर्ट भोपाल रिसर्च सेंटर से आ गई है जिसमें एच-5 स्ट्रेन यानी बर्ड फ्लू का सबसे खतरनाक वायरस होने की पुष्टि हुई है।
एडीएम सिटी अतुल कुमार ने चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए पूरी तरह से बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। चिड़ियाघर में मंगलवार रात दो तोतों और दो जंगली मुर्गों और बुधवार रात दो कड़कनाथ मुर्गों की मौत हो गई थी। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने बाड़े में मौजूद 6 मुर्गों को मरवा दिया था। उन्हें वैज्ञानिक तरीके से जमीन में गाड़ दिया था।
अस्पताल वार्ड में स्टाफ की इंट्री पर रोक
उपनिदेशक डॉ ए के सिंह ने बताया कि जंगली मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। दर्शकों के लिए चिड़ियाघर बंद कर दिया गया है। इसके साथ अस्पताल परिसर, जहां पर मुर्गों को इलाज के लिए रखा गया, वहां पर स्टाफ के लोगों का प्रवेश बंद कर दिया है। पक्षियों के सभी बाड़ों से रैडम चेकिंग कर सैपल लिया जाएगा और भोपाल रिसर्च सेंटर भेजा जाएगा। बाड़ों की दिन में तीन बार साफ-सफाई और दवा का छिड़काव करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सभी पोल्ट्री फार्म में बाहरी लोगों का प्रवेश बंद
जिले में संचालित पोल्ट्री फार्मों में बाहरी लोगों का प्रवेश पूरी तरह से बंद करने के आदेश एडीएम सिटी ने जारी कर दिए हैं। साथ ही शहर की मीट, अंडे की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए सभी एसीएम के नेतृत्व में टीमें गठित कर दी गईं हैं। ये टीमें सभी मीट, अंडे बिक्री केंद्रों का निरीक्षण करेंगीं। ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात रैपिड रिस्पांस की सात टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। इन टीमों को निर्देशित किया गया कि अगर किसी भी पोल्ट्री फार्म से किसी तरह की सूचना प्राप्त होती है तो तुरंत जांच कराएं।

चिड़ियाघर में मृत मुर्गों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जू को बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। तहसीलवार गठित पांच बर्ड फ्लू टीमों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वे लगातार पोल्ट्री फॉर्म संचालकों से संपर्क रख जानकारी ले रहे हैं।-आरपी मिश्रा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी