फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru scandal:From IPS, PPS to constable, blame fell on, the biggest action ever taken against policemen

बिकरू कांड: आईपीएस, पीपीएस से लेकर सिपाही तक पर गिरी गाज, पुलिसकर्मियों पर हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

Fri, 02 Jul 2021 04:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 02 Jul 2021 04:24 PM IST
सार

बिकरू कांड में तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा जेल में बंद हैं। दोनों पर विकास दुबे को मुखबिरी कर वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
Bikru scandal:From IPS, PPS to constable, blame fell on, the biggest action ever taken against policemen
विकास दुबे कांड - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिकरू कांड में 50 से अधिक पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। आईपीएस, पीपीएस से लेकर इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही इसकी जद में आए। ये पहला मामला होगा, जिसमें इतनी अधिक संख्या में पुलिसकर्मी फंसे और नपे। लगभग सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच पूरी हो गई है। जिसमें वो दोषी पाए गए हैं।
विज्ञापन


विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। बिकरू कांड में तत्कालीन चौबेपुर थाना प्रभारी विनय तिवारी और दरोगा केके शर्मा जेल में बंद हैं। दोनों पर विकास दुबे को मुखबिरी कर वारदात की साजिश में शामिल होने का आरोप है। एसआईटी ने अपनी जांच में वृहद दंड के तहत सात पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया।
विज्ञापन


अन्य 30 पुलिसकर्मियों को लघु दंड के तहत दोषी माना। इन सभी 37 पुलिसकर्मियों की प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है। वहीं 11 सीओ की जांच भी पूरी कर ली गई है। वहीं पूर्व एसएसपी अनंत तिवारी पर मामले में गाज गिरी थी। निलंबित किए गए थे। आज भी वो निलंबित हैं। विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके अलावा दो पीपीएस अफसर प्रद्युम्न सिंह व डीएसपी सूक्ष्म प्रकाश को भी दोषी बनाया गया है। एक अन्य होमगार्ड महेंद्र सिंह के खिलाफ एंटी करप्शन की जांच चल रही है। सूत्रों के मुताबिक वृहद दंड के तहत दोषी पाए गए पुलिसकर्मी बर्खास्त किए जाएंगे। हालांकि पूरे मामले में विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed