{"_id":"625e730b67c73c07d8535de0","slug":"bikru-scandal-accused-khushi-dubey-s-dance-is-going-viral-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे का डांस हो रहा वायरल, प्रशिक्षक ने कहा- योग के अंतर्गत आता है डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: आरोपी खुशी दुबे का डांस हो रहा वायरल, प्रशिक्षक ने कहा- योग के अंतर्गत आता है डांस
Tue, 19 Apr 2022 02:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 19 Apr 2022 02:01 PM IST
सार
कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे ने महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। खुशी दुबे बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने की आरोपी है।
विज्ञापन
योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में डांस करती खुशी दुबे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिकरू कांड के आरोपियों की मदद करने के आरोप में कानपुर देहात जिला जेल में बंद खुशी दुबे का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि जिला जेल में योग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था, जिसमें खुशी दुबे ने महिला बंदियों के साथ जुंबा डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जिला जेल में महिला बंदियों का तनाव दूर करने और उन्हें स्वस्थ रखने के लिए जेल के अंदर योगा टीचर किरन गुप्ता ने तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया था। शिविर में महिला बंदियों के साथ बिकरू कांड में आरोपी खुशी दुबे ने जुंबा डांस किया। योग प्रशिक्षक किरन गुप्ता ने बताया कि योग के अंतर्गत डांस आता है। सभी बंदी डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
खुशी दुबे बिकरू कांड के आरोपी अमर दुबे की पत्नी है, जिसको पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। अमर दुबे ने बिकरू गांव में विकास दुबे के साथ मिलकर आठ पुलिस वालों की नृशंस हत्या कर दी थी।