{"_id":"6278e0fd92c42e422f38a161","slug":"bikru-case-vikas-dubey-assets-worth-rs-67-crore-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, कानपुर देहात व लखनऊ की अन्य संपत्ति की भी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: विकास दुबे की 67 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त, कानपुर देहात व लखनऊ की अन्य संपत्ति की भी तलाश
Mon, 09 May 2022 03:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 May 2022 03:08 PM IST
सार
विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त की गई हैं। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 67 करोड़ की संपत्तियां जब्त कर ली गई हैं। विकास दुबे को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। इसके बाद एसपी आउटर की रिपोर्ट पर डीएम कोर्ट ने उसकी संपत्तियों को अटैच करने का आदेश दिया।
इन जब्त हुई संपत्तियों में विकास दुबे की पत्नी की संपत्ति, मां की संपत्ति और दोनों बेटों की संपत्ति शामिल है। प्रशासन द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में बिकरू, चौबेपुर, कानपुर देहात और लखनऊ में स्थित 13 अचल और 10 चल संपत्तियां शामिल हैं। अब इन संपत्तियों पर तहसीलदार स्तर का अधिकारी बतौर रिसीवर तैनात होगा। इसके अलावा कानपुर देहात और लखनऊ डीएम को रिसीवर बैठाने के लिए पत्र भेजा जाएगा।