फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: house of Vikas Dubey daughter-in-law seized

बिकरू कांड: विकास दुबे की बहू का लखनऊ वाला मकान जब्त, 1.40 करोड़ रुपये है कीमत

Tue, 27 Sep 2022 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Sep 2022 10:47 AM IST
सार

विकास दुबे समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे। 44 आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने चार महिला आरोपियों को छोड़कर अन्य सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसी के आधार पर इन बदमाशों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर पुलिस जब्त कर रही है।

विज्ञापन
Bikru case: house of Vikas Dubey daughter-in-law seized
विकास दुबे (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड को लेकर आउटर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने सोमवार को लखनऊ स्थित विकास दुबे की बहू अंजलि दुबे का मकान जब्त कर सील किया। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस ने जब्तीकरण की कार्रवाई की। मकान की कीमत करीब एक करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपये है। पुलिस का दावा है कि अपराध के जरिये ये संपत्ति बनाई गई थी।

विज्ञापन


बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात को पुलिस गैंगस्टर विकास दुबे को पकड़ने गई थी। विकास व उसके गुर्गों ने हमला कर सीओ व एसओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे समेत छह बदमाश एनकाउंटर में मारे गए थे। 44 आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने चार महिला आरोपियों को छोड़कर अन्य सभी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। उसी के आधार पर इन बदमाशों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर पुलिस जब्त कर रही है।

विज्ञापन

चौबेपुर इंस्पेक्टर जगदीश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम सोमवार दोपहर लखनऊ के कृष्णा नगर इंद्रलोक कॉलोनी पहुंची। कृष्णा नगर पुलिस की मदद से मकान नंबर के-528 को सील किया। बाकायदा डुगडुगी भी पीटी गई।

10 साल पहले खरीदी गई थी संपत्ति
इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि जांच में सामने आया था कि वर्ष 2012 में यह संपत्ति विकास के भाई दीपक दुबे की पत्नी अंजलि दुबे के नाम पर खरीदी गई थी। इसमें विकास दुबे की अवैध कमाई लगी हुई है। पुलिस अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत कुल 16 संपत्तियां जब्त कर चुकी है।

गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज किए गए केस की विवेचना जारी है। जो संपत्तियां चिह्नित की जा रही हैं या जिनका सत्यापन हो गया है, उनको जब्त किया जा रहा है। कुछ और संपत्तियों की जानकारी मिली है। तस्दीक करने के बाद उनको भी जब्त किया जाएगा। - तेज स्वरूप सिंह, एसपी आउटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed