फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bikru case: Gangster charges framed against 30 accused

बिकरू कांड: 30 आरोपियों पर गैंगस्टर के आरोप तय, अभियोजन के विरोध पर बचाव पक्ष का प्रार्थना पत्र निरस्त 

Wed, 25 May 2022 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 May 2022 09:23 PM IST
सार

बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गए थे। घटना के 30 आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया था। मामले में  30 आरोपियों पर गैंगस्टर के आरोप तय हुए हैं।

विज्ञापन
Bikru case: Gangster charges framed against 30 accused
विकास दुबे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिकरू कांड के 30 आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम की अदालत में चल रही है। बुधवार को अदालत ने सभी पर आरोप तय कर दिए। दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में कुख्यात विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर फायरिंग की गई थी।
विज्ञापन


इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मी मारे गए थे। घटना के 30 आरोपियों पर चौबेपुर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया था। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पंचम रवि यादव की कोर्ट में चल रही है। पूर्व तिथि में सभी आरोपियों को केस डायरी की छायाप्रति उपलब्ध कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


अब आरोप निर्धारण पर सुनवाई चल रही थी। बुधवार को श्यामू बाजपेई, रामू बाजपेई, हीरू, शिवम दुबे समेत 29 आरोपियों को कड़ी सुरक्षा में जिला कारागार माती से कोर्ट लाया गया। वहीं, दयाशंकर को कानपुर कारागार से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप निर्धारण पर बचाव पक्ष के अधिवक्ता पवनेश कुमार शुक्ला ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर समय मांगा। जिला शासकीय अधिवक्ता राजू पोरवाल व विशेष लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने इसका कड़ा विरोध किया। साथ ही तर्क रखा की लगातार बचाव पक्ष की तरफ से मामले को लंबित रखने की कोशिश हो रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद बचाव पक्ष की दलीलों को निरस्त करते हुए कोर्ट ने सभी पर गैंगस्टर के आरोप तय कर दिए। लोक अभियोजक अमर सिंह भदौरिया ने बताया कि कोर्ट अब मामले में 24 जून को सुनवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed