{"_id":"61358ec5b09ca221a12cdbaa","slug":"bikru-case-chargesheet-filed-in-the-case-of-jai-bajpai-s-unclaimed-vehicle-and-fake-pass","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: जय बाजपेई की लावारिस गाड़ी मिलने और फर्जी पास के केस में चार्जशीट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: जय बाजपेई की लावारिस गाड़ी मिलने और फर्जी पास के केस में चार्जशीट दाखिल
Mon, 06 Sep 2021 09:20 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:20 AM IST
सार
विकास दुबे की मदद करने के मामले में साथी जय बाजपेई पहले से जेल में है। वहीं बिकरू में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विजय नगर इलाके में बरामद हुई लावारिस कारों के मामले में भी काकादेव पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है।
विज्ञापन
विकास दुबे कांड: जय बाजपेई और पत्नी श्वेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में लावारिस कार मिलने और एक कार पर सचिवालय का फर्जी पास लगा होने के मामले में काकादेव पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। बिकरू कांड के दूसरे दिन ये केस दर्ज किया गया था। केस में जय बाजपेई समेत तीन को आरोपी बनाया गया था।
आखिरी आरोपी कुछ दिन पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर जेल गया। इसलिए इतनी देरी से चार्जशीट दाखिल की गई। बिकरू कांड के बाद विजय नगर से बिना नंबर के तीन लावारिस कारें बरामद हुई थीं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला था कि तीनों कारें जय बाजपेई की हैं।
जय ने दोस्तों के नाम पर ये कारें खरीदी थीं। एक कार पर सचिवालय का फर्जी पास लगा था। पुलिस ने जय बाजपेई, उसके दोस्त प्रशांत शुक्ला और राहुल पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था। जय पहले से जेल में बंद था।
विज्ञापन
प्रशांत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन राहुल फरार था। काकादेव इंस्पेक्टर कुंज बिहारी मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले ही राहुल ने कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके बाद विवेचक ने आरोपी के बयान दर्ज किए। विवेचना पूरी कर अब इस केस में चार्जशीट लगा दी गई है।