{"_id":"6131e81b8ebc3e266350f893","slug":"bikru-case-12-trapped-in-making-arms-license-by-forgery-recommendation-to-file-a-case-against-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिकरू कांड: फर्जी शस्त्र लाइसेंस में 12 फंसे, फर्जी आईडी से सिम चलाने में रिचा, खुशी, शांति और रेखा पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिकरू कांड: फर्जी शस्त्र लाइसेंस में 12 फंसे, फर्जी आईडी से सिम चलाने में रिचा, खुशी, शांति और रेखा पर कार्रवाई
Fri, 03 Sep 2021 02:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:57 PM IST
सार
बिकरू कांड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने के मामले में जहां 12 लोगों के खिलाफ न्यायिक आयाेग ने मुकदमा दर्ज कराने की सिफारिश की है वहीं फर्जी सिम कार्ड चलाने के मामले में रिचा, खुशी, शांति और रेखा पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
दुर्दांत विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में न्यायिक आयोग की रिपोर्ट में शस्त्र लाइसेंस बनवाने में तथ्यों को छिपाने, झूठा शपथपत्र देने, आपराधिक इतिहास छिपाने व शस्त्र का दुरुपयोग करने संबंधी धाराओं में 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की गई है।
इनमें बिकरू निवासी रामकुमार दुबे, रवींद्र कुमार, सुज्जा निवादा निवासी विष्णुपाल उर्फ जिलेदार, कंजटी निवासी अमित उर्फ छोटे बउआ, अखिलेश कुमार, देवकली कंजटी निवासी दिनेश कुमार, बसेन निवासी आशुतोष त्रिपाठी उर्फ शिव त्रिपाठी, रूरा निवासी अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन व उसकी पत्नी कंचन त्रिवेदी, दीपक उर्फ दीप प्रकाश उर्फ दीपू दुबे व उसकी पत्नी अंजली दुबे शामिल है।
वहीं दीपक पर इन्हीं आरोपों में लखनऊ के कृष्णानगर थाने में अलग से मुकदमा दर्ज करने को भी कहा है। जयकांत बाजपेई द्वारा शस्त्र लाइसेंस बनवाने और वर्ष 2012 व 2016 में पासपोर्ट बनवाने में तथ्यों को छिपाकर झूठा शपथपत्र देने, आपराधिक इतिहास छिपाने, वोटर आईडी की कूटरचना करने के मामले में बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
फर्जी आईडी से सिम चलाने में फंसेंगी रिचा, खुशी, शांति और रेखा
विकास दुबे और उसके गैंग से जुड़े लोगों द्वारा जिन मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा था, उनके सिम दूसरे नाम से आईडी लगाकर खरीदे गए थे, ताकि अपराध करके पहचान छिपाई जा सके।
इस संबंध में मदारीपुरवा निवासी राम सिंह, बिकरू निवासी मोनू पांडे, शिव तिवारी उर्फ आशुतोष त्रिपाठी, विकास की पत्नी रिचा दुबे, शांति देवी, खुशी दुबे, रेखा अग्निहोत्री, सुज्जा निवादा निवासी विष्णुपाल उर्फ जिलेदार, बिलास निवासी अरविंद त्रिवेदी उर्फ गुड्डन, दीपू दुबे, सूर्य विहार ख्योरा नवाबगंज निवासी राजू बाजपेई पर रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की गई है।