{"_id":"603e94bc8ebc3ef10744d53f","slug":"bikhru-incident-dehat-news-knp615217187","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी मामले में सुनवाई छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी मामले में सुनवाई छह को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। बिकरू कांड में आरोपी खुशी पर फर्जी आईडी से सिम लेने के मामले में मंगलवार को फिर सुनवाई टल गई। किशोर न्याय बोर्ड में एंटी डकैती कोर्ट से पत्रावली न पहुंचने पर सुनवाई नहीं हो सकी। अब सुनवाई की तिथि छह मार्च तय की गई है।
बिकरू कांड में आरोपी बनाई गई अमर दुबे की कथित नाबालिग पत्नी खुशी पर फर्जी आईडी से सिम लेने की भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। उम्र निर्धारण की प्रक्रिया के दौरान किशोर न्याय बोर्ड ने खुशी की मानसिक स्थिति वयस्क स्तर की होने का हवाला देकर पत्रावली एंटी डकैती कोर्ट में भेज दी थी। खुशी के अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो सुनवाई फिर किशोर न्याय बोर्ड में शुरू हो गई। मंगलवार को सुनवाई के दौरान खुशी को बाराबंकी से किशोर न्याय बोर्ड लाया गया था।
खुशी के अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि खुशी फर्जी आईडी से नहीं बल्कि अपनी मां की आईडी से सिम लेकर इस्तेमाल कर रही थी। उस पर गलत तरीके से रिपोर्ट दर्ज की गई। बोर्ड को पूरे साक्ष्य उपलब्ध कराए गए हैं।