फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike riders were given roses without helmets

बिना हेलमेट मिले बाइक सवारों को दिया गुलाब

Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riders were given roses without helmets
कानपुर देहात। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने अकबरपुर समेत कई स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान बिना हेलमेट लगाए मिले वाहन सवारों को एआरटीओ ने गुलाब भेंटकर नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा सप्ताह के चौथे दिन रविवार को एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने गांधीगीरी कर लोगों को समझाने का प्रयास किया। इसमें उन्होंने शाम को अकबरपुर ओवर ब्रिज चौराहे पर सद्भावना चेकिंग की। यहां कई वाहन सवार बिना हेलमेट लगाए मिले।
विज्ञापन

यातायात सिपाहियों ने वाहन चालकों को रोका इसके बाद एआरटीओ प्रवर्तन ने गुलाब दिया। बताया कि हेलमेट से सिर की सुरक्षा होती है। बाइक चलाते वक्त जरा सी चूक या किसी अन्य वाहन की टक्कर से गिरने पर सिर सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट नहीं लगाए मिलने पर चालकों को नियम पालन की ताकीद की। उन्होंने बिना मास्क के वाहन चलाते हुए निकले लोगों को कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने को कहा।

एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया ने बताया कि अकबरपुर ओवर ब्रिज, बारा टोल, माती समेत कई स्थानों पर सद्भावना चेकिंग की गई। नियमों का उल्लंघन करने में 85 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान पीटीओ आनंद राय कुरील व प्रवर्तन स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed