{"_id":"6126704701c4bf047f5642dc","slug":"bike-rider-lineman-dies-due-to-sleeper-bus-collision-in-mohammadabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत, गुस्साए लोगों ने किया जाम लगाने का प्रयास, पुलिस पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत, गुस्साए लोगों ने किया जाम लगाने का प्रयास, पुलिस पर पथराव
Wed, 25 Aug 2021 10:01 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहम्मदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 25 Aug 2021 10:01 PM IST
सार
कस्बा स्थित स्टेट बैंक के सामने बुधवार रात करीब आठ बजे स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक रोहित
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कस्बा स्थित स्टेट बैंक के सामने बुधवार रात करीब आठ बजे स्लीपर बस की टक्कर से बाइक सवार लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे लोगों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया। पुलिस की सख्ती पर भीड़ ने जीप पर पथराव कर दिया। आखिरकार पुलिस ने डंडे फटकारकर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला गंगानगर रोहिला निवासी रोहित (29) नीबकरोरी स्थित 220केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन था। वह ड्यूटी कर शाम को बाइक से वापस घर आ रहा था। रात करीब आठ बजे कस्बे में स्टेट बैंक के पास सामने से आई स्लीपर बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रोहित करीब 50 मीटर तक बाइक सहित घिसटता हुआ चला गया। घटना के बाद चालक भगा ले गया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर परिजनों के पहुंचते ही कोहराम मच गया। गुस्साए स्थानीय लोगों ने हाईवे पर जाम लगाने का प्रयास किया तो पुलिस ने पहुंचकर उन्हें रोका। इस पर कुछ युवकों ने पुलिस जीप पथराव शुरू कर दिया। सूचना देकर मौके और फोर्स बुला लिया गया। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से खदेड़ दिया।
विज्ञापन
रोहित स्नातक की पढ़ाई भी कर रहा था। उसके तीन वर्षीय एक बेटा है। शव पर पत्नी प्रिया, मां निर्मला देवी व पिता जयवीर सिंह दहाड़े मारकर रो रहे थे। रोहित अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। सभासद अरविंद यादव ने बताया कि स्लीपर बस फर्रुखाबाद की है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए परिजनों ने तहरीर दी है।