फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike rider head constable killed in truck collision

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत

Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bike rider head constable killed in truck collision
घाटमपुर (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के गांव स्योंदी के समीप तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। वह हमीरपुर में यूपी 112 में तैनात थे और भांजे के बर्थडे में घाटमपुर शामिल होने आ रहे थे। वह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

थाना बिधनू के सतवारी रोड स्थित कृष्णा स्टील निवासी जगदीश नारायण सचान पुत्र अंबिका प्रसाद जनपद हमीरपुर में यूपी 112 में हेड कांस्टेबल थे। रविवार सुबह वह चंदापुर निवासी भांजे के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। कानपुर सागर राजमार्ग के किनारे गांव स्योंदी के सामने विपरीत दिशा से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस ने उन्हें किसी तरह सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर व चेहरे पर गंभीर चोटें होने के चलते उन्हें गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज अब्दुल कलाम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना की सूचना मृतक के बेटे ऋषभ व पत्नी शोभा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed