{"_id":"6101b1c18ebc3e0942281e19","slug":"bike-rider-dies-in-tractor-collision-akbarpur-news-knp64299285","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झींझक। कंचौसी-झींझक रोड पर रानेपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे में उसकी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए था।
मंगलपुर थाना क्षेत्र के बान गांव निवासी जीतू राठौर (25) अपनी बहन पायल व प्रियंका को बाइक में बिठाकर बुधवार की देर शाम कंचौसी कस्बे में रहने वाले ताऊ लालमन के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होने जा रहा था। वह रानेपुर गांव के पास पहुंचा था कि तभी कंचौसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।
जिससे बाइक सड़क पर गिर गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर ग्रामीणों ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस से झींझक सीएचसी पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने जीतू को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी बहनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सीएचसी के डॉक्टर प्रतीक पांडेय ने बताया कि युवक की अस्पताल आने से पूर्व ही मौत हो चुकी थी। चौकी प्रभारी आनंद शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
छह माह में ही शालू का उजड़ गया सुहाग
झींझक। ट्रैक्टर की टक्कर से जान गंवाने वाले जीतू का करीब छह माह पहले ही विवाह हुआ था। हादसे के बाद पत्नी शालू का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं रक्षाबंधन से पूर्व ही जीतू की मौत से घायल बहनें पायल, प्रियंका व मां अनीता बिलखती रही।