{"_id":"6140ec3d8ebc3edd1346e8d9","slug":"bike-rider-brother-and-sister-died-due-to-dumper-collision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक सवार भाई-बहन की मौत, एक घायल
Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:09 AM IST
सार
हादसे की सूचना पर रामविलास के घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते सैफई पहुंचे। कोतवाली प्रभारी अमर पाल सिंह ने बताया कि हादसा कर भागे डंपर व चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इटावा जिले में जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। जबकि उनका पारिवारिक भाई घायल हो गया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर जानकारी परिजनों को दी।
गढ़ी जालिम गांव निवासी रामविलास बघेल गांव में कंपाउंडर है। उनकी बेटी राखी (21) बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा व बेटा हिमांशू (18) कक्षा नौ का छात्र था। बड़ा बेेटा रिषी इटावा शहर स्थित एक डॉक्टर के पास प्रैक्टिस करता है।
मंगलवार दोपहर राखी अपने भाई हिमांशू के साथ रायपुर स्थित आईटीआई में प्रवेश के लिए फार्म खरीदने बाइक से आई थी। फार्म लेकर लौटते समय वह हरकूपुर गांव के पास सड़क पर खड़े होकर कुरसेना गांव निवासी पारिवारिक भाई राजकमल का इंतजार करने लगे। उसके आते ही वह बात करने लगे। इस बीच छिमारा रोड से जसवंतनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को टक्कर मार दी।

Trending Videos
हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई ले गई। जहां पर राखी व हिमांशू की मौत हो गई। जबकि राजकमल की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बाइक व मोबाइल के आधार पर मृतकों की पहचान कर जानकारी परिजनों को दी।