{"_id":"5fd471524c36f647ec07644d","slug":"bike-ridden-youth-dies-after-being-crushed-by-a-container-highway-jammed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात: कंटेनर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत, हाईवे जाम, दरोगा से भीड़ ने की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात: कंटेनर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत, हाईवे जाम, दरोगा से भीड़ ने की हाथापाई
Sat, 12 Dec 2020 12:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद लगा जाम
- फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मुंगीसापुर के मवई मुक्ता गांव के पास कानपुर- इटावा हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने आगे जा रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक कंटेनर में फंसकर दूर तक घिसटती चली गई। कंटेनर से कुचल कर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथ में बैठा उसका चचेरा भतीजा घायल हो गया। लोगों ने कंटेनर घेर कर हाईवे जाम कर दिया।
पिट रहे कंटेनर चालक को बचाकर निकालने के प्रयास पर गुस्साए लोगों ने बिहार घाट चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह के साथ हाथापाई की। अन्य पुलिस कर्मियों से भी धक्का मुक्की की गई। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। बरौर के केशी का पुरवा निवासी हरिश्चंद्र का बेटा जितेंद्र सिंह(22) निजी ट्रैक्टर चलाकर खेती बाड़ी करता था। वह अविवाहित था।

शनिवार सुबह वह गांव निवासी चचेरे भतीजे हनुमान के बेटे जितेंद्र को लेकर बाइक से मवई मुक्ता में पेट्रोल पंप से डीजल लेने गया था। डीजल लेकर जैसे ही दोनों हाईवे पर आए पीछे से कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चला रहा जितेंद्र सिंह कंटेनर के नीचे आ गया और वह कुचल गया। वह हेलमेट लगाए था।
गंभीर घायल होने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चचेरा भतीजा जितेंद्र उछल कर कुछ दूर गिरने से घायल हो गया। राहगीरों ने कंटेनर को घेर कर रोक लिया। सूचना पर पुलिस पहुंची इसी दौरान केशी का पुरवा के ग्रामीण व परिजन आ गए और दोनों तरफ का हाईवे जाम कर दिया। वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इधर चालक को केबिन से निकालकर लोग पीटने लगे।
बिहार घाट चौकी इंचार्ज ने उसे किसी तरह से सुरक्षित निकाला और थाने भेजा। बाद में एएसपी अनूप कुमार, एसडीएम डेरापुर ऋषि कांत राजवंशी कई थानों का पुलिस बल लेकर पहुंचे। कार्रवाई का भरोसा दिया और समझा बुझाकर 11 बजे जाम खुलवाया। एएसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।