{"_id":"5cd07c86bdec22074909effe","slug":"bike-mistry-arrested-on-airport-who-was-carrying-teenager-to-saudi-arabia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी को सऊदी अरब ले जा रहा था बाइक मिस्त्री, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी को सऊदी अरब ले जा रहा था बाइक मिस्त्री, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Mon, 06 May 2019 11:57 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 06 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
प्रेमजाल में फंसा कर किशोरी को सऊदी अरब ले जा रहे बाइक मिस्त्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी के कन्नौज जिले की पुलिस युवक और किशोरी को दिल्ली से थाने ले आई है। पुलिस मानव तस्करी के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के गांव सुखी निवासी सद्दाम पुत्र सलीम बाइक मिस्त्री है। वह उमर्दा कस्बे में बाइक रिपेयरिंग की दुकान किए है। तीन मई को सद्दाम प्रेम-प्रसंग में फंसाकर एक 17 वर्षीय किशोरी को अपने साथ ले गया। सद्दाम के कहने पर किशोरी घर से दो लाख के जेवर और नगदी भी ले गई। किशोरी के पिता ने सद्दाम के खिलाफ बहला-फुसला कर बेटी को ले जाने का मुकदमा इंदरगढ़ थाने में दर्ज कराया था। चार मई को किशोरी को सद्दाम इटावा होते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ले गया। यहां से किशोरी को सऊदी अरब ले जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने दोनों के आधार कार्ड चेक किए
एयरपोर्ट पर सुरक्षा कर्मियों ने दोनों के आधार कार्ड चेक किए। शक होने पर सुरक्षा अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की। दोनों ने प्रेम-प्रसंग के बारे में बताया। साथ ही सऊदी अरब जाने की बात कही। इस पर सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और इंदरगढ़ पुलिस को सूचना दी। इंदरगढ़ पुलिस दोनों को थाने लेकर आ गई है।
पुलिस को आशंका है कि किशोरी को सऊदी अरब में बेचने के लिए ले जा रहा था। किशोरी के परिजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच की जा ही है।
पुलिस को आशंका है कि किशोरी को सऊदी अरब में बेचने के लिए ले जा रहा था। किशोरी के परिजनों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया है। इंदरगढ़ थाना प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि जांच की जा ही है।