फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike falls into ditch, woman dies

Kanpur News: खड्ड में गिरी बाइक, महिला की मौत

Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bike falls into ditch, woman dies
डेरापुर(कानपुर देहात)। कानपुर-इटावा हाईवे पर सोमवार सुबह मवई मुक्ता व बिहारी के बीच सामने आए स्कूटी सवार को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर खंदक में गिर गई। हादसे में बाइक सवार मौसी-भांजे घायल हो गए। युवती अपने भांजे संग होमगार्ड भर्ती परीक्षा देने के लिए बाइक से अकबरपुर आ रही थी। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इटावा के सैफई थाना क्षेत्र के नगला नत्थू निवासी मोहिनी (27) ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था। सोमवार को वह चकरनगर इटावा निवासी बहन के बेटे देवराज पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए अकबरपुर स्थित परीक्षा केंद्र पर आ रही थी। मवई मुक्ता व बिहारी गांव के बीच स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंदक में जा गिरी। घटना की जानकारी पर मेडिकल कॉलेज में आए जेठ संतोष कुमार ने बताया कि मोहिनी के दो पुत्र प्रतीक व अजीत हैं। डेरापुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed