उन्नाव: नींद की झपकी आने से बाइक डिवाइडर से टकराई, पुत्र की मौत, पिता घायल
औरास थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मामला हसनगंज कोतवाली के शाहपुर तोंदा गांव के पास का है। रविवार सुबह सात बजे बाइक चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक में पीछे बैठे 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि मृतक का पिता घायल हो गया। बाइक सवार पिता पुत्र दिल्ली से बिहार प्रांत एक शादी समारोह में सम्मलित हो जा रहे थे। बाइक चला रहा युवक हेलमेट लगाए था।
बता दें कि एवन/बी महावीर बिहार थाना कंचन वाल कसला के जिला नार्थ वेस्ट दिल्ली निवासी धनंजय सिंह (38) अपने बेटे नैतिक (14) के साथ बाइक से दिल्ली से बिहार प्रांत शादी समारोह मे शामिल होने जा रहे थे। रविवार सुबह सात बजे हसनगंज कोतवाली के शाहपुर तोंदा के पास बाइक चला रहे धनंजय को झपकी लगने से बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई।
यूपीडा की रेस्कूय ने घायलों को औरास सीएचसी में भर्ती कराया, जहां नैतिक को मृत घोषित दिया गया। वहीं, घायल पिता धनंजय का इलाज किया जा रहा है। टीम ने क्षतिग्रस्त बाइक को मटरिया टोल प्लाजा पर खड़ा करा दिया। हसनगंज थाना प्रभारी अखिलेश पांडेय ने बताया परिजनों को सूचित कर दिया गया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए थाने से दरोगा को औरास सीएचसी भेजा गया है।