फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bike caught fire due to dumper collision in Mahoba, driver burnt alive

रौंगटे खड़े करने वाला हादसा: डंपर की टक्कर से बाइक में लगी आग, चालक जिंदा जला, घटना देख सहमे लोग

Thu, 15 Jun 2023 08:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 15 Jun 2023 08:05 PM IST
सार

Mahoba News: यूपी के महोबा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। बेकाबू डंपर बाइक को टक्कर मारते हुए 100 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद बाइक में आग लग गई। हादसे में चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike caught fire due to dumper collision in Mahoba, driver burnt alive
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महोबा जिले में बिलवई मार्ग पर नगर पालिका के कूड़ाघर के पास तेज रफ्तार डंपर बाइक में टक्कर मारने के बाद 100 मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना के बाद बाइक में आग लगने से चालक जिंदा जल गया। सूचना पर पहुंची फायरबिग्रेड ने आग पर काबू पाया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। एसपी, अपर एसपी व सीओ ने घटनास्थल की जांचकर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की हैं। रौंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे को देखकर लोग सहम गए।

विज्ञापन


मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के किड़ारी गांव निवासी विजय रैकवार (19) शहर की कांशीराम कालोनी में रहकर मेहनत-मजदूरी का काम करता था। गुरुवार को वह अपने मामा मन्नू के घर बिलवई गांव गया था। शाम करीब पांच बजे वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी बिलवई मार्ग पर तारकोल लदे डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन

दुर्घटना के बाद डंपर चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। जिससे बाइक व चालक डंपर के अगले हिस्से में फंसकर 100 मीटर तक घसिटते चले गए। इस दौरान बाइक की टंकी फटने से आग लग गई। तब डंपर चालक ने वाहन बैक कर भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों की भीड़ एकत्र होती देख आरोपी डंपर को छोड़कर मौके से भाग निकला। आग से धूं-धूंकर जल रही बाइक व चालक को देखकर मामले की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड व पुलिस प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही एसपी अपर्णा गुप्ता, अपर एसपी सत्यम, सीओ रामप्रवेश राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए लेकिन तब तक बाइक चालक विजय की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। एसपी का कहना है कि दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में एक बाइक सवार की आग से जलकर मौत हुई है। आरोपी डंपर चालक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed