फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big statement of Satish Chandra Mishra against BJP

सतीश मिश्रा बोले: भाजपा शासन में चुन-चुनकर हुई ब्राह्मणों की हत्या, बसपा सरकार बनी तो कराएंगे बिकरू कांड की जांच

Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया/इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 22 Aug 2021 12:02 AM IST
सार

प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का असली चेहरा दिखाने के बाद ही विश्राम करेंगे। भाजपा ने राम के नाम पर धन और वोट जुटाया, लेकिन न तो राम का मंदिर बनवाया और न ही जनता को कुछ दिया।

विज्ञापन
Big statement of Satish Chandra Mishra against BJP
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बसपा ने शनिवार को प्रबुद्ध वर्ग विचार संगोष्ठी का आयोजन किया, जिसमें बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि सत्ता में आते ही भाजपा ने ब्राह्मणों का भेड़ बकरियों की तरह उत्पीड़न किया है। उत्तर प्रदेश में चुन-चुनकर ब्राह्मणों की हत्या की गई है।
विज्ञापन


प्रदेश में बसपा की सरकार बनी तो बिकरू कांड की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। मोहल्ला महावीरगंज स्थित वाटिका में हुई संगोष्ठी सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए 23 जुलाई को अयोध्या में श्रीराम के दर्शन कर इसकी शुरुआत की है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का असली चेहरा दिखाने के बाद ही विश्राम करेंगे। भाजपा ने राम के नाम पर धन और वोट जुटाया, लेकिन न तो राम का मंदिर बनवाया और न ही जनता को कुछ दिया। राम के नाम पर जुटाए गए करोड़ों रुपये की बंदरबांट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रायबरेली के एक परिवार और महोबा के क्रशर व्यापारी की हत्या के साथ हाथरस कांड और बिकरू कांड पर भाजपा को निशाने पर लिया। मिश्रा ने कहा कि जिनसे भाजपा यह काम करा रही है, उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। कृषि कानूनों से किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएगा।


उन्होंने कहा कि  सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय को अपनाकर आगे बढ़ें। ब्राह्मण समाज के लोगों को जागरूक कर 2022 में बहन जी की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में भी अपराध बढ़े और महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। जब बहन जी की सरकार थी, तब रात दो बजे भी महिलाएं घर से निकला करतीं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed