फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big statement by shivpal over ticket distribution

शिवपाल ने टिकट बटवारे को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 02 Nov 2016 01:38 AM IST
सुहेल खान, अमर उजाला कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
big statement by shivpal over ticket distribution
कानपुर भौंती में शिवपाल को मुकुट पहनाकर स्वागत करते सपा पार्षद दल के नेता हाजी सुहेल अहमद एवं प्रत्याशी सुनील शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अागामी विधानसभा चुनाव की तैयारियाें में पुरजाेर तरीके से जुट गए हैं। उन्हाेंने कार्यकर्ताअाें काे भी सरकार के कामकाज अामलाेगाें के बीच पहुंचाने का अाह्वान किया। बाेले, सपा सरकार ने गरीबाें के लिए काफी कुछ किया, अब बारी है उसे जनता के बीच पहुंचाने की। वह भाैंती में कार्यकर्ताअाें काे संबाेधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


भाैंती पहुंचते ही कानपुर के सपाइयों ने उनका भव्य स्वागत किया। शिवपाल सिंह यादव ने इस दाैरान टिकट बंटवारे काे लेकर भी कार्यकर्ताअाें अाैर पार्टी के पदाधिकारियाें से बातचीत की। बाेले जाे काम कर रहा है पार्टी में अाैर जनता के बीच जिसकी पैठ है उसे जरूर टिकट दिया जाएगा। पार्टी जीताऊ उम्मीदवाराें काे टिकट देगी, इसलिए जाे भी खुद काे उम्मीदवार समझते हैं वह पार्टी की नीतियाें काे अाम लाेगाें तक पहुंचाएं। क्षेत्र में ज्यादा समय दें। शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी के रजत जयंती समाराेह में भी भारी से भारी संख्या में पहुंचने के लिए बाेला।
विज्ञापन


इसके पहले कानपुर भौंती हाइवे स्थित दीपू चौहान ढाबे पर उनका स्वागत करते हुए नगर निगम के उपसभापति हाजी सुहेल अहमद ने 250 ग्राम का चांदी का मुकुट पहनाया। शिवपाल ने उनसे पार्षदों के साथ पार्टी को मजबूत करने के निर्देश दिए। गोविंद नगर से सपा प्रत्याशी सुनील शुक्ला, हाजी यूनुस सिद्दीकी, शिब्बू अंसारी भी माैजूद रहे। वहीं दूसरी अाेर रामा देवी चाैराहे पर भी शिवपाल सिंह यादव का जाेरदार स्वागत शहर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, महामंत्री अबंर त्रिवेदी, सपा व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल सहित पार्टी के कई पदाधिकारियाें ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed