फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big shock for samajwadi party in saurikh block pramukh seat

समाजवादी पार्टी को लगा बड़ा झटका, ब्लाक प्रमुख पद के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी मतों से पास

Sat, 27 Jul 2019 08:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 27 Jul 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
big shock for samajwadi party in saurikh block pramukh seat
82 में से 57 बीडीसी ने किया मतदान, सपा के पास थी यह सीट - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में सौरिख ब्लाक प्रमुख पद के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी मतों से पास हो गया। समाजवादी पार्टी को यह दूसरा झटका लगा है। इससे पहले छिबरामऊ ब्लाक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव से हटाया गया था। बाद में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित मदन सिंह ने ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन


खड़िनी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुबह से गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। सुबह 11 बजे से उपजिलाधिकारी गौरव शुक्ला की देखरेख में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग शुरू हुई। यह दोपहर बाद तीन बजे तक चली। मतदान के बाद एसडीएम ने बताया कि ब्लाक प्रमुख नीलम यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 51 बीडीसी ने मत डाले।
विज्ञापन


 

नीलम यादव के पक्ष में पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। एक मत अवैध रहा। भारी मतों से अविश्वास प्रस्ताव पास होने से भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रस्ताव लाने वाले भाजपा समर्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया राजपूत के पति बलराम सिंह राजपूत एडवोकेट को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।

समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के रूप में वर्ष 2015 में नीलम यादव ने ब्लाक प्रमुख पद पर जीत हासिल की थी। उनके खिलाफ क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रिया राजपूत, अनिल कुमार, शिवनारायन सहित 43 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए थे। यह आज पास हो गया। अब ब्लाक प्रमुख पद के लिए उपचुनाव की तिथि डीएम तय करेंगे। इस दौरान प्रभारी बीडीओ सौरिख, जिला विकास अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहा भारी पुलिस बल
अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय, थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, विशुनगढ़ थानाध्यक्ष इंद्रपाल सरोज, तालग्राम थानाध्यक्ष राजा दिनेश सिंह सहित डेढ़ सेक्शन पीएसी बल मुस्तैद रहा।

अपने कार्यकाल में खूब कराए थे विकास कार्य: नीलम यादव
अविश्वास प्रस्ताव से ब्लाक प्रमुख की कुर्सी गंवाने वाली नीलम यादव उर्फ बबली ने कहा कि उन्हाेंने अपने कार्यकाल के दौरान खूब विकास कार्य कराए थे। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से बैठक में विकास कार्य के लिए प्रस्ताव भी मांगे थे। उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed