फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big negligence came out of Kanpur Central Parcel Department

पांच दिनों से ट्रेन में सफर कर रही बाइक, सामने आई कानपुर सेंट्रल के पार्सल विभाग की बड़ी लापरवाही

Sun, 02 Jun 2019 11:57 AM IST
शिखा पांडेय सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर
सुहेल खान, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
big negligence came out of Kanpur Central Parcel Department
कानपुर सेंट्रल (फाइल फोटो)
कानपुर सेंट्रल से बरेली रेलवे स्टेशन के लिए पांच दिन पहले बुक कराई गई एक बाइक अभी तक 284 किमी दूर बरेली नहीं पहुंच सकी है। सेंट्रल के पार्सल विभाग की लापरवाही से बाइक बुक कराने वाले परेशान हैं। कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस से स्पलेंडर बाइक बरेली होते हुए जम्मू पहुंच गई है। बाइक को न तो उसे बरेली में उतारा गया और न ही जम्मू में पार्सल विभाग के कर्मचारियों ने ध्यान दिया।
विज्ञापन


अभी बाइक कहां है, इसकी जानकारी न तो कानपुर के पार्सल विभाग को है और न ही बरेली को। दोनों एक दूसरे पर अपनी गलती का ठीकरा फोड़ रहे हैं। 29 मई की शाम को कानपुर के मंगला विहार फेज दो में रहने वाले अरविंद कुमार मिश्रा ने कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस से पार्सल विभाग के माध्यम से बाइक बुक कराई थी। 341 रुपये इसका किराया जमा कर रसीद हासिल की।
विज्ञापन

ट्रेन 29 मई की देर रात बरेली पहुंची। तीन मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ गई, लेकिन पार्सल विभाग के कर्मचारी ने बाइक को नहीं उतारा। ट्रेन जम्मू चली गई। 30 मई को अरविंद मिश्रा के पुत्र अनुज मिश्रा जब बरेली स्टेशन पर अपनी बाइक लेने पहुंचे, तो पार्सल विभाग के अफसर-कर्मचारी ने हाथ खड़े कर दिए।

अनुज ने कानपुर पार्सल विभाग को जानकारी दी तो बताया गया कि ट्रेन में बाइक को बुक कर भेजा जा चुका है। अब बरेली के पार्सल विभाग ने जम्मू रेलवे स्टेशन पर संपर्क किया तो वहां बताया गया कि बाइक उतारी नहीं गई। 31 मई को ट्रेन की वापसी पर उसे भेज दिया जाएगा। 31 मई को जब बरेली में पार्सल विभाग ने ट्रेन का पार्सल यान चेक किया तो उसमें बाइक नहीं थी। जानकारी पर पता चला कि किसी दूसरी ट्रेन में उसे भेज दिया गया है।

इस ट्रेन से बाइक को बुक नहीं करना चाहिए था। तीन मिनट के ठहराव में कर्मचारी बाइक कैसे उतारेगा। उनके रिकॉर्ड में बरेली में बाइक रिसीव करने का कोई मैसेज नहीं है। जम्मू में संपर्क किया गया है। जल्द ही बाइक रिसीव करा दी जाएगी।’ 
- एएन झा, चीफ पार्सल सुपरवाइजर, बरेली

‘जम्मूतवी में बरेली के लिए तमाम पार्सल बुक किए जाते हैं। वहां कर्मचारियों की ड्यूटी थी, वह बाइक को यान से निकालते। बरेली और जम्मू बात कर बाइक दिलाई जाएगी।
- वीके सिंह, चीफ पार्सल सुपरवाइजर, कानपुर सेंट्रल


देरी पर 10 रुपये प्रति घंटा जुर्माना
अगर यह गलती वाहन मालिक से हुई होती तो उसे जुर्माना देना पड़ता। रेलवे के नियम के मुताबिक अगर बाइक पार्सल यान से उतार ली गई होती और रिकॉर्ड में दर्ज समय से बाइक रिसीव करते के दौरान का जुर्माना देना पड़ता है। बाइक और साइकिल के लिए 10 रुपये प्रति घंटे की दर से जुर्माना देना होता है। 15 दिन तक रिसीविंग न करने पर रेलवे नोटिस देता है और छह महीने बाद नीलामी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed