{"_id":"6231a178233ae0122506e00b","slug":"big-lapse-in-security-of-up-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, अति सुरक्षित वेल तक पहुंचे गैंगस्टर ने सपा विधायकों संग खिंचवाई फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक, अति सुरक्षित वेल तक पहुंचे गैंगस्टर ने सपा विधायकों संग खिंचवाई फोटो
Wed, 16 Mar 2022 02:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 16 Mar 2022 02:06 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर महफूज अख्तर की फोटो हो रही वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानसभा की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बसपा नेता पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य आरोपित गैंगस्टर महफूज अख्तर तीन दिन पहले लखनऊ स्थित विधानसभा में अति सुरक्षित वेल तक पहुंच गया। उसने कानपुर नगर से सपा के तीनों विधायकों के साथ फोटो खिंचाई, जिसे उसने अपने फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया लेकिन जैसे ही मामले ने तूल पकड़ा पोस्ट हटा दी गई।
हालांकि फोटो सवाल जरूर छोड़ गई कि सपा विधायकों का गैंगस्टर से क्या नाता है और वह विधानसभा के अंदर कैसे पहुंच गया? बसपा नेता पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कुख्यात गैंगस्टर महफूज अख्तर भी है।
उसे इस शर्त पर जमानत मिली हुई है कि केस का निपटारा होने तक वह कानपुर में कदम नहीं रखेगा। महफूज अख्तर पर हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और जमीनों पर कब्जे के डेढ़ दर्ज मुकदमे दर्ज हैं। चकेरी के अलावा उस पर उन्नाव में भी गैंगस्टर लगा है। सोमवार शाम पहली बार कैंट सीट से जीतकर सपा विधायक बने मो. हसन रूमी और महफूज अख्तर की फेसबुक पेज पर कुछ फोटोग्राफ पोस्ट किए गए।
विज्ञापन
इसमें महफूज कानपुर नगर से जीते तीनों सपा विधायकों अमिताभ बाजपेयी, इरफान सोलंकी व मो. हसन रूमी के साथ दिखाई पड़ा। फोटो विधानसभा की वेल में खींची गई थी। जब अपराधी के साथ विधायकों की फोटो पर सवाल खड़े होने शुरू हुए तो रूमी और महफूज दोनों ने पोस्ट डिलीट कर दी। अब सवाल यह है कि अपराधी को विधानसभा में कौन लेकर गया। वह किस उद्देश्य से वहां गया। सुरक्षा से जुड़ी एजेंसी जांच करे तो बड़ा पर्दाफाश हो सकता है।