फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Big changes in bsp

बसपा में बड़ा फेरबदल, कुछ पैदल

Tue, 16 Feb 2016 02:16 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Tue, 16 Feb 2016 02:16 AM IST
विज्ञापन
Big changes in bsp
विधानसभा चुनाव को देखते हुए बसपा प्रमुख मायावती ने फिर से बड़ा फेरबदल किया है। इस बार प्रत्याशियों के साथ जोन और जिला स्तर के संगठन पदाधिकारी भी हटाए गए हैं। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन


कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन पर कई मामलों में मुकदमे भी दर्ज हैं। उन्हें भी यूपी 17 के लिए प्रत्याशी बना दिया गया है। गोविंदनगर विधानसभा में बसपा ने फेरबदल करते हुए ब्राह्मण नेता को टिकट दिया है। इसमें इस सीट पर वर्तमान भाजपा विधायक और दूसरे प्रत्याशियों के सामने आने वाले समय में दिक्कत आ सकती है। इससे पहले इस सीट पर पिछड़ी जाति को टिकट दिया गया था।
विज्ञापन


मंडल की बसपा इकाई में पिछले एक साल में अब तक 27 लोगों को पद या फिर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस बार के फेरबदल में पार्टी से तो किसी को नहीं निकाला गया, लेकिन पद से कई लोग हटा दिए गए। कुछ दिनों पहले ही जोनल कोआर्डिनेटर की भूमिका में आए सतीश जाटव को हटाकर भाई चारा कमेटी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह गोविंदनगर विधानसभा के प्रत्याशी अरविंद विश्वकर्मा को हटाकर उनकी जगह पूर्व प्रत्याशी निर्मल तिवारी को टिकट दे दिया गया है। जबकि कल्याणपुर विधानसभा सीट पर कुछ दिन पहले जिला पंचायत सदस्य बने दीपू निषाद को टिकट दिया गया।


इसी तरह नगर इकाई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी फजलगंज निवासी पार्टी नेता प्रशांत दोहरे को दी गई है। अभी तक जिलाध्यक्ष रहे रामकृष्ण भाष्कर को मंडल कोआर्डिनेटर बनाकर इटावा भेजा गया है। हटाए गए लोग खुलकर तो सामने नहीं आ रहे हैं, लेकिन पर्दे के पीछे से संगठन में नई जिम्मेदारी संभालने वालों की पोल भी खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed