{"_id":"5b02a4234f1c1b5c798b57be","slug":"big-action-of-ssp-of-kanpur-in-poisonous-liquor-scandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब कांड में कानपुर के SSP ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब कांड में कानपुर के SSP ने की बड़ी कार्रवाई
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 21 May 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
एसएसपी अखिलेश मीणा ने पुलिस कर्मियों को किया निलंबित।
जहरीली शराब कांड में कानपुर के एसएसपी अखिलेश मीणा ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सचेंडी रैकेपुर के पूर्व चौकी इंचार्ज रवि शंकर पांडेय, सिपाही पवन व अंकित को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक रतनकांत पाण्डेय ने कानपुर देहात रुरा चौकी इंचार्ज राजीव कुमार सिंह ,धर्मेन्द्र कुमार,समेत तीन उपनिरीक्षक व चार सिपाहियो को तत्काल प्रभाव सस्पेंड किया। अब तक की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कानपुर में जहरीली शराब कांड के बाद बड़े लेवल पर कार्रवाई शुरू हो गई है। नगर और देहात में 14 मौतों के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ने के बाद रविवार को हैलट में भर्ती कराए गए विकलांग राकेश ने बताया कि बीते कई दिनों से गांव के ठेके पर मिलने वाली शराब में बहुत बदबू आ रही थी। स्वाद भी देशी शराब के विपरीत अजीब सा लग रहा था। गांव वालों ने ठेकेदार को भी यह बात बताई थी। अच्छी शराब मंगाने के लिए भी कहा लेकिन ठेकेदार वही शराब बेचता रहा।