फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   big accident in Kanpur Dehat car went out of control and overturned

कानपुर देहात में दर्दनाक हादसा: तिलक समारोह से लौट रही कार बेकाबू होकर नाले में गिरी, छह की मौत और दो घायल

Mon, 05 Feb 2024 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर देहात Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 05 Feb 2024 08:01 AM IST
सार

कानपुर देहात में रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हैं। सभी तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। कार बेकाबू होकर नाले में पलटने से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
big accident in Kanpur Dehat car went out of control and overturned
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कार बेकाबू होकर नाले में गिर हई। हादसे में बीएसएफ जवान समेत छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कानपुर देहात में रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई। कार सवार छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में फंसे दो बच्चों को सकुशल बचा लिया गया है। 
विज्ञापन


ये सभी औरैया जिले से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रात में एसपी, एएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। सभी को अस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार फुफगाव, भिंड मध्यप्रदेश से तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। रविवार रात करीब दो बजे सिकंदरा के संदलपुर मार्ग पर जगन्नाथपुर गांव के पास स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित नाले में पलट गई। 

कार सवार चालक विकास पुत्र रमाकांत (42), निवासी मुर्रा  थाना डेरापुर, खुशबू पुत्री पंकज शर्मा (17), निवासी मुर्रा थाना डेरापुर, गोलू पुत्र विजय(16 ), निवासी बैरी बागपुर थाना शिवली, प्रतीक पुत्र पवन (10) शैलहा थाना शिवराजपुर कानपुर नगर, संजय उर्फ संजू पुत्र स्व. मोतीलाल (55) निवासी मुर्रा महोई थाना डेरापुर, प्राची पुत्री पंकज शर्मा (13) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर कानपुर देहात की मौके पर ही मौत हो गई। 


 

जबकि कार से वैष्णवी पुत्री विकास (16) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर और विराट पुत्र विकास (18) निवासी मुर्रा थाना डेरापुर घायल हैं। उन्हें अस्पताल भेजा गया है। सभी शवों को मोर्चरी भेज दिया गया है। एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत अन्य अधिकारी मौके पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed