{"_id":"5be1bc8dbdec227eda0315ef","slug":"big-accident-due-to-driver-s-negligence-in-kanpur-dehat","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक की लापरवाही से हुआ बड़ा हादसा, रोडवेज बस और पिकअप की भिड़ंत, 7 घायल
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 06 Nov 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
पिकअप के उड़े परखच्चे
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर देहात में पतारा कस्बे के कानपुर रोड पर स्थित बरनांव मोड़ के निकट रोडवेज बस और पिकप की टक्कर होने से पिकअप सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को देर शाम सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
घाटमपुर में मंगलवार की शाम 7 बजे पिकअप पर सवार होकर कुछ लोग कानपुर से पतारा की ओर लौट रहे थे। हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी। बरनांव रोड मोड़ के पास सामने से आ रहे पिकअप वाहन से बस की टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक सजेती निवासी दीपक (20) के साथ ही उस पर सवार गांव छांजा (पतारा) निवासी रामसहारे (50), बाबू (51) और रामप्रकाश (42) के अलावा गांव दतारी निवासी अभिनेश (16) पुत्र शिवरतन, माती (कानपुर देहात) निवासी शैलेंद्र कुमार (22) और कसबा पतारा निवासी गिरजाशंकर तिवारी (45) समेत सात लोग घायल हो गए।
पुलिस ने गांववालों की मदद से घायलों को वाहनों पर लदवाकर सीएचसी पहुंचाया। वहीं, रोडवेज बस और उसके चालक को कब्जे में लेकर चौकी पहुंचाया। पिकप सवार लोगों ने बताया कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। सीएचसी से तीन घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।