फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Bidhnu Police arrested a mule account operator.

Kanpur News: म्यूल खाता संचालक को बिधनू पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Bidhnu Police arrested a mule account operator.
कानपुर। बिधनू पुलिस ने बुधवार को साइबर ठगी में इस्तेमाल म्यूल खाता संचालक को गिरफ्तार कर लिया। मध्यप्रदेश के जबलपुर और यूपी के महाराजगंज में साइबर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसमें इस खाते में रकम आने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बिधनू इंस्पेक्टर टीबी सिंह ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर इस म्यूल खाते के बारे में दो शिकायतें मिली थीं। इसमें से जबलपुर में हुई शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक जुलाई 2025 को खाते में 3000 और 10 हजार रुपये जमा कराए गए। महराजगंज की शिकायत में 10 हजार रुपये जमा कराने की बात कही थी। प्रारंभिक जांच में खाते का उपयोग गलत तरीके से साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में होने की आशंका जताई गई है। इसी आधार पर खाताधारक सूरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर मंगलवार को उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद मुचलके पर छोड़ दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed