{"_id":"5cacf457bdec22145412150e","slug":"bhairon-prasad-mishra-is-happy-with-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा टिकट कटने से खफा थे सांसद भैराे प्रसाद मिश्रा, भाजपा कार्यालय दिल्ली में दिया था धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा टिकट कटने से खफा थे सांसद भैराे प्रसाद मिश्रा, भाजपा कार्यालय दिल्ली में दिया था धरना
Wed, 10 Apr 2019 01:12 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
भैरो प्रसाद मिश्र (पूर्व सांसद)
- फोटो : अमर उजाला
टिकट कटने से खफा होकर दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय में धरना देकर बगावती तेवर अपनाने वाले भाजपा सांसद भैराे प्रसाद मिश्र के तेवर चौथे दिन नरम पड़ गए। राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष से हुई बातचीत के बाद फिलहाल अगला कोई विरोधी कदम न उठाने का निर्णय लिया है।
टिकट न मिलने पर सांसद भैराे प्रसाद मिश्र छह अप्रैल को दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय परिसर में धरने पर बैठ गए थे। कई घंटे बाद तड़के प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे फोन पर बात करके दो दिन बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया था। सांसद ने इसके लिए मंगलवार (9 अप्रैल) तक मोहलत दी थी।

Trending Videos
राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत से संतुष्ट हुए भैरो
मंगलवार को शाम सांसद ने फोन पर बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय से बात हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि उनके बारे में वह पूरी सहानुभूति और गंभीरता के साथ विचार करेंगे। किसी सम्मानजनक समायोजन का भी आश्वासन दिया है।
सांसद ने कहा कि धरने में उनकी यही मुख्य मांग थी कि टिकट कटने की वजह बताकर उन्हें संतुष्ट किया जाए। सांसद ने कहा कि फिलहाल वह राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष के साथ हुई बातचीत से संतुष्ट और सहमत हैं। अपने बारे में निर्णय उन्हीं पर छोड़ दिया है। बुधवार को सांसद अपने क्षेत्र चित्रकूट लौट आएंगे।