{"_id":"6ac2bc7b79ec92a51607d4f3","slug":"bhagat-brigade-defeated-laxmibai-warriors-by-75-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157983-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: भगत ब्रिगेड ने लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को 75 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: भगत ब्रिगेड ने लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को 75 रन से हराया
विज्ञापन
कानपुर। क्रांतिकारी संगठन कानपुर वाले की ओर से आयोजित क्रांतिकारी प्रीमियर लीग चार के दूसरे मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने लक्ष्मीबाई वॉरियर्स को 75 रन से हराया।
रविवार को गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान में खेले गए मुकाबले में भगत ब्रिगेड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 212 रन बनाए। राज अवस्थी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 73 रन की शानदार पारी खेली। सौरभ राय ने 46 और युवराज यादव ने 43 रन बनाए। सौरभ त्रिवेदी ने तीन विकेट लिए। 213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मीबाई वॉरियर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सौरभ त्रिवेदी ने 82 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेलकर टीम को लक्ष्य के करीब ले जाने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते चले गए। पूरी टीम 15.3 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। गेंदबाजी में सिद्धांत ने चार, राहुल टंडन व राज अवस्थी ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। मैन ऑफ द मैच सौरभ राय, फाइटर ऑफ द मैच सौरभ त्रिवेदी, इंटरटेनर ऑफ द मैच रोहित, बेस्ट बॉलर सिद्धांत और बेस्ट बैट्समैन राज अवस्थी चुने गए। संगठन अध्यक्ष आशीष मिश्रा, रोहित, मोनू सिंह और पवन मिश्रा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। सुरेश त्रिवेदी, अभिमन्यु सिंह भदौरिया, अजय, करिश्मा वर्मा, रवि यादव, गोपेंद्र सिंह भदौरिया समेत संगठन के सदस्य मौजूद रहे।