{"_id":"5d7790ce8ebc3e93ce4f9d33","slug":"betwa-river-overflow-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बेतवा नदी में अचानक पानी बढ़ने से हाजीपुर मंदिर में हवन के लिए गए 20 लोग फंसे, बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बेतवा नदी में अचानक पानी बढ़ने से हाजीपुर मंदिर में हवन के लिए गए 20 लोग फंसे, बचाव कार्य जारी
Tue, 10 Sep 2019 06:02 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 Sep 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
बेतवा नदी में बाढ़ आने से फंसे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन जिले में एट थाना क्षेत्र के हाजीपुर मंदिर में हवन के लिए गए करीब 20 लोग बेतवा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से फंस गए। जानकारी के अनुसार मंदिर एक ऊंचे स्थान पर बना है जो चारों तरफ से नदी से घिरा हुआ है। श्रद्धालुओं के फंसे होने की सूचना मिलते ही एट थाना अध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी फोर्स के साथ राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने नाव से फंसे हुए लोगों को निकलवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष ने जिलाधिकारी को सूचना देकर बचाव कार्य के लिए मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने पीएसी बल स्टीमर सहित मौके पर बुलाया है। सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास जारी है।