सुपाड़ी कारोबारी हत्याकांड: एसआईटी ने पांच संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल मंगवाई, आरोपी से पूछताछ तक नहीं
सुपाड़ी कारोबारी की मौत के मामले में एसआईटी ने अब तक आरोपी से एक बार भी पूछताछ तक नहीं की है। लेकिन पांच संदिग्ध नंबरों की कॉल डिटेल मंगवाई है। बता दें कि 25 मई की रात लापता कारोबारी पारस गुप्ता लापता हुए थे। दूसरे दिन रेलवे ट्रैक पर शव मिला था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सुपाड़ी कारोबारी पारस गुप्ता हत्याकांड में एसआईटी ने पांच संदिग्ध नंबरों को चिह्नित कर उनकी कॉल डिटेल मंगवाई है। इनमें वह नंबर भी शामिल हैं, जिससे पारस की आखिरी बार बातचीत हुई थी। उधर एसआईटी अब तक नामजद आरोपी से एक बार भी पूछताछ तक नहीं कर सकी।
प्रकरण में एसआईटी की जांच धीमी है। ऐसे में पीड़ित परिजन भी आक्रोशित हैं। 25 मई की रात पारस घर से निकले थे। दूसरे दिन उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला था। दो महीने बाद परिजनों को फोरेंसिक कार्यालय से मौत की जानकारी हुई। तब हरबंश मोहाल थाने में मसाला कारोबारी अमित समेत अन्य अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
एसीपी कलक्टरगंज शिखर ने बताया कि पारस के मोबाइल नंबर की सीडीआर में पांच संदिग्ध नंबर मिले हैं। उनकी भी कॉल डिटेल मंगवाई गई है। इससे कुछ तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे। पुलिस के हाथ फिलहाल खाली हैं। हत्याकांड से संबंधित कोई भी पुख्ता सुराग अभी तक एसआईटी के पास नहीं है।
बता दें कि घटनाक्रम के मुताबिक 25 मई को सुपारी कारोबारी पारस गुप्ता लापता हो गए थे, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने 26 मई को थाना हरबंश मोहाल पर लिखाई थी। जब 26 तारीख को गुमशुदगी लिखी जा रही थी, तभी 25-26 मई की रात को मरे कंपनी पुल के नीचे ट्रेन से कटे एक व्यक्ति के शव का जीआरपी थाने पर पंचनामा भरा जा रहा था। थाना हरबंश मोहाल में गुमशुदगी लिखी होने के बाद भी थाना पुलिस द्वारा खोजने में गंभीरता नहीं दिखाई गई।