फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Best Tips to Pass an Interview

इंटरव्यू के शुरुआती 5-7 मिनट सबसे अहम, यहां जानें पास होने के बेस्ट टिप्स

Wed, 13 Sep 2017 09:52 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 09:52 AM IST
विज्ञापन
Best Tips to Pass an Interview
डेमो पिक

विज्ञापन

अभ्यर्थी के लिए यह बहुत जरूरी है कि वो इंटरव्यू बोर्ड के सदस्यों के सवालों का सटीक जवाब दे। बातों में उलझाए नहीं। मौका मिले तो अपनी खूबी के बारे में बताए। यह मैसेज दे कि वो उनकी कंपनी के लिए क्यों जरूरी है। वो कंपनी को क्या खास दे सकता है। 

चार्टर्ड एकाउंटेंट संस्थान के सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन दीप कुमार मिश्रा ने नए नवेले चार्टर्ड एकाउंटेंटों को ये टिप्स दिए। बुधवार को कानपुर, लखनपुर स्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान में कैंपस प्लेसमेंट के लिए इंटरव्यू होंगे। उन्होंने बताया कि नई नौकरी पाने के लिए इंटरव्यू के पहले पांच से सात मिनट सबसे अहम होते हैं।

विज्ञापन

इन्हीं पांच मिनट में किसी कंपनी में सेलेक्शन की 60 फीसदी गुंजाइश तय हो जाती है। इंटरव्यू रूम में प्रवेश करने से लेकर पहला सवाल पूछने तक इंटरव्यू बोर्ड के सदस्य अभ्यर्थी को पूरी तरह स्कैन कर लेते हैं। इन्हीं पांच से सात मिनट में बातचीत का तरीका, कार्य व्यवहार और लहजा पढ़ लिया जाता है। इसलिए अपना व्यवहार संयम पूर्ण रखें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बायोडाटा में वही लिखें, जो पता हो 

Best Tips to Pass an Interview
डेमो पिक
सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए मनु अग्रवाल ने बताया कि इंटरव्यू बोर्ड के सामने बायोडाटा में वही बातें रखें, जिसके बारे में बेहतर जानकारी हो। जरूरी नहीं कि पांच मिनट के इंटरव्यू में आपके सफल होने की गुंजाइश नहीं हो सकती। इसी तरह यह भी जरूरी नहीं कि 15 मिनट तक सवाल जवाब होने पर आप सफल ही हो जाएंगे। जिस बात की जानकारी न हो उसे स्वीकार कर लें। अपनी बात मनवाने का प्रयास न करें। 

ड्रेसिंग सेंस पर खास ध्यान दें
फॉर्मल ड्रेस पहनें। कपड़े बहुत रंग बिरंगे व जींस टी-शर्ट जैसे न हों। पैरों में जूते जरूर हों। बाल और दाढ़ी करीने से कटी हो। सादे कपड़े स्मार्ट तरीके से पहनें, ताकि व्यक्तित्व में गंभीरता झलके। 

नए प्रावधानों पर हो सकते हैं सवाल
दोनों विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार के इंटरव्यू में बीते तीन साल के दौरान हुए नए आर्थिक बदलावों, नए प्रावधानों और व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किए जा सकते हैं। जीएसटी और नोटबंदी का यह पहला साल है। इस पर सवाल स्वभाविक हैं। इसके संभावित सवालों की तैयारी कर लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed