फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   BEd entrance exam tomorrow

बीएड प्रवेश परीक्षा कल, छात्र आधे घंटे पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र, ये रही पूरी जानकारी

Sun, 14 Apr 2019 01:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 14 Apr 2019 01:06 PM IST
विज्ञापन
BEd entrance exam tomorrow
फाइल फोटो
प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में दाखिले के लिए 15 अप्रैल को होने वाली बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में इस बार छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस बार छात्रों की उपस्थिति बायोमीट्रिक मशीन से दर्ज कराई जाएगी। इसमें भी छात्र को उसी उंगली से उपस्थिति दर्ज करनी होगी जिस उंगली के निशान को फार्म भरते समय लगाया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को कानपुर के सभी 91 केंद्रों से विश्वविद्यालय पहुंचे केंद्र प्रभारी और ऑब्जर्वर को यह जानकारी छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने दी। वह विश्वविद्यालय के यूआईईटी लेक्चर हॉल में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सभी 91 परीक्षा केंद्रों पर कुल 45590 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इस बार ऑर्ब्जवर के रूप में प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी की जगह शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से पांच बजे के बीच होगी। इस बार  परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी है। सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में आवेदन करते समय लगाई गई दो फोटो की दो अतिरिक्त फोटो परीक्षा केंद्र पर लानी होंगी। सभी अभ्यर्थियों को भारत सरकार से मान्य फोटो आईडी भी लेकर आनी होगी। अभ्यर्थियों परीक्षा में ब्लैक डॉटपेन ही प्रयोग कर पाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. संदीप कुमार सिंह के मुताबिक निगेटिव मार्किंग का अभ्यर्थियों का विशेष ध्यान रखना है। हर सही जवाब पर दो अंक मिलेंगे। तीन गलत जवाब पर दो अंक काटे जाएंगे। बैठक को कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता व एडीएम फाइनेंस वीरेंद्र पांडेय ने भी संबोधित किया। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल मिश्र, संयुक्त प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. संदीप कुमार सिंह, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली के प्रतिनिधि प्रो. यशपाल, प्रो. तूलिका सक्सेना आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed